Palamu clash: झारखंड के पलामू जिले के पनकी कस्बे में बुधवार को विभिन्न समुदायों के दो गुटों के बीच हुई। झड़प में कम से कम 6 लोग घायल हो गए। पलामू के एसपी ने कहा कि संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त बल तैनात है जबकि विभिन्न इलाकों में पेट्रोलिंग भी जारी है। अब तक 5-6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीआरपीसी की धारा 144 लगाई गई। डीसी पलामू ने कहा कि मस्जिद के सामने शिवरात्रि का तोरण द्वार लगाने पर दो गुटों में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। अगली सुबह पथराव हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची जहां कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह झड़प पनकी बाजार में आगामी शिवरात्रि उत्सव के लिए स्थापित स्वागत द्वार को नुकसान पहुंचाने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। उन्होंने बताया कि झड़प के बाद पनकी कस्बे में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पनकी में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी वहां मौजूद हैं।
पलामू के आईजीपी राज कुमार लाकड़ा ने बताया कि झड़प एक विवाद के बाद हुई। उस विवाद में आगामी शिवरात्रि उत्सव के लिए स्थापित स्वागत द्वार को नुकसान पहुंचाने को लेकर ईंट-पत्थरबाजी और एक-दूसरे पर लाठियों से हमला किया गया।
आईजीपी ने बताया कि दोनों समुदाय के कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उपायुक्त ए डोडे, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारी ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।
