राँची

Best Places to Visit in Ranchi: रांची के इन डैम्स को सात समंदर पार से आए पक्षियों ने बनाया अपना आशियाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2023, 11:41 PM IST

Ranchi Best Places to visit 2023: राजधानी एवं इसके आसपास के क्षेत्र इन दिनों मेहमानों से गुलजार है। विदेशी मेहमान पिछले कुछ हफ्तों से यहां डेरा डाले हुए हैं। इनसे क्षेत्र की रौनक बढ़ी हुई है। यह प्रवासी मेहमान अलग-अलग प्रजातियों के पक्षी हैं, जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से सैलानी भी आते हैं। हजारों किलोमीटर दूर से प्रवासी पक्षी यहां आते हैं।

Image

डैम में प्रवास किए पक्षी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 4500 किलोमीटर की यात्रा कर पक्षी पहुंचे हैं रांची
  • बत्तख प्रजाति के सबसे अधिक आए हैं पक्षी
  • धुर्वा डैम और रूक्का डैम प्रवासी पक्षियों से गुलजार


Ranchi News: रांची में कड़कड़ाती ठंड के मौसम में दोपहर में धूप निकलने पर आम लोगों के साथ प्रवासी पक्षियों को भी राहत पहुंचा रहा है। रांची एवं इसके अगल-बगल के क्षेत्रों में अलग-अलग देशों से विदेशी पक्षी आए हुए हैं। इन प्रवासी पक्षियों ने नवंबर महीने से ही आना शुरू कर दिया था। यहां के जलाशयों में अब मार्च तक यह पक्षी रहेंगे। इन पक्षियों का झुंड मध्य एवं साउथ एशिया के अलग-अलग देशों से 4500 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर रांची पहुंचा है।

इन पक्षियों में कई की प्रजाति लुप्त होने के कगार पर है। धुर्वा डैम, रूक्का डैम, गेतलसूद डैम, बड़ा तालाब एवं अन्य छोटे-बड़े तालाब एवं पतरातू डैम में इन प्रवासी पक्षियों का झुंड पहुंचा है। अधिकतर प्रवासी पक्षी बत्तख प्रजाति के हैं।

ये पक्षी पहुंचे हैं यहां

पक्षियों के झुंड में बत्तख प्रजाति के गडवाल, फैलकेटेड डक, विस्लिंग डक, नॉर्दन पिनटेल, नॉर्दन शॉवलर, रेड क्रेस्डेड पोचार्ड, टफटेड डक, कॉमन पोचार्ड, लिटिल ग्रीब पक्षी आए हुए हैं। इनके अतिरिक्त गरगनेय, ब्राउन हेडेड गुल, ब्लैक हेडेड गुल, ग्रेट क्रेस्टेट ग्रीब, यूरेसियन विजीऑन, कॉमन कूट, कॉटन पिग्मी गूज, पेंटेट स्ट्रोक, ब्लूथ्रोट, ब्रह्मिनी काइट एवं ब्राउन हेडेड सीगल पक्षी आए हैं। पक्षी साइबेरिया, मंगोलिया, चीन समेत कई देशों से आए हैं।

पक्षियों की पहचान

फैलकेटेड डक साइबेरिया मूल की पक्षी है। इसकी लंबाई 79 से 91 सेंटीमीटर है। नर पक्षी की पहचान में इसके सर का रंग चमकीला हरा, गर्दन पर काले-सफेद रंग की धारी और शरीर ग्रे रंग का होता है। पक्षी 39 से 41 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरता है। 17 सेकंड में पक्षी 800 फीट पहुंच जाता है। नॉर्दन पिनटेल पक्षी मूल रूप से साउथ एशिया में रहने वाले हैं। इनके पंख की लंबाई 80-95 सेंटीमीटर होती है। नर पक्षी की पहचान लंबी पूछ, सफेद रंग का सीना और गर्दन पर धारियां होती हैं। मादा पक्षी की पूछ एवं गर्दन लंबी होती है। शरीर पर सफेद एवं भूरे रंग की गोलाकार धारियां होती हैं।

व्हिसलिंग डक का बड़ा समूह पहुंचा है बड़ा तालाब

रांची के धुर्वा डैम और रूक्का डैम में पिछले वर्षों की तुलना में इस बार अधिक पक्षी पहुंचे हैं। व्हिसलिंग डक का बड़ा समूह बड़ा तालाब में पहुंचा हुआ है। फैलकेटेड डक लगातार धुर्वा डैम पर पहुंच रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें