राँची

Best Places to Visit in Ranchi 2023 : रांची की इन वादियों में जाकर भूल जाएंगे मनाली-खंडाला, घुमावदार रास्ते और चारों ओर हरियाली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2023, 03:28 PM IST

Best Places to Visit in Ranchi 2023 : रांची में कई पिकनिक स्पॉट हैं। इन खूबसूरत जगहों के अलावा यहां कई खूबसूरत एवं रोमांचक सड़कें भी हैं। इन सड़कों से आप गुजरेंगे तो आपको सुकून का एहसास होगा। सड़कों से वादियों को देखकर आप रोमांचित हो उठेंगे। रांची एवं इसके आसपास वादियों से घिरीं कई सड़कें हैं।

Image

पतरातू घाटी, जहां खूबसूरत सड़कों से होकर गुजरेंगे

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पतरातू घाटी जाने से पहले ही आपका सफर आनंद से भर जाएगा
  • पतरातू घाटी तक पहुंचने से पहले घुमावदार सड़कों से हो जाएंगे रोमांचित
  • सिकिदरी घाटी आपको मुंबई-खंडाला-पुणे हाईवे की खूबसूरती का दिलाएगा याद

Best Places to Visit in Ranchi 2023 : रांची में पर्यटन स्थलों की कमी नहीं है। यहां की पतरातु घाटी को ‘मनाली’ भी कहा जाता है। पतरातु घाटी पहुंचने की सड़क बेहद खूबसूरत एवं एडवेंचर्स है। रांची स्टेशन से 35 किलोमीटर दूर पतरातू घाटी है। इसकी औसत ऊंचाई 405 मीटर तक है। पहाड़ों को काटकर जंगलों के बीच बनी सड़क पर सफर करके आपको आनंद आ जाएगा। इस सफर पर आप फोटो एवं वीडियो बनाना नहीं भूलेंगे। इस मार्ग पर पूरे वर्ष लोग सफर करते रहते हैं।

पतरातू जाने के दौरान घुमावदार सड़कों से होकर पतरातू वैली आती है। यह इस सफर का सबसे दिलचस्प जगह है। यह सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। खासतौर पर शाम में यहां सैलानी सफर करते हैं। यह खूबसूरत सफर 13 किलोमीटर लंबा है।

पतरातू आइसलैंड पर सूर्यास्त का अद्भुत नजारा

पतरातू घाटी के पास में ही पतरातू आइलैंड प्वाइंट है। आइसलैंड में जाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा बोट हाउसिंग भी शुरू की जानी है। यहां का सूर्यास्त बेहद खूबसूरत होता है। इसे देखने के लिए सैलानी सुबह से यहां बैठे रहते हैं। सूर्यास्त देखने के लिए मार्ग पर मचान एवं कुंज बनाए गए हैं।

रांची-पुरुलिया हाईवे भी बेहद खूबसूरत

रांची-पुरुलिया हाईवे काफी खूबसूरत है। यह सड़क जंगलों से होकर गुजरती है। पहाड़ों को काटकर यह सड़क निकली है। इस पर सफर करने में बहुत आनंद आएगा। इस मार्ग पर जोन्हा फॉल भी है। रांची से इस फॉल की दूरी 45 किलोमीटर है। इसके ऊपर भगवान बुद्ध का एक मंदिर भी बना है। रांची शहर से 12 किलोमीटर दूर हटिया डैम जाने वाली सड़क भी बेहद रोमांचकारी है। इस पर कार या बाइक से सफर करने पर आपकी यात्रा में दोगुना उत्साह आ जाएगा।

सिकिदिरी घाटी जाने वाला मार्ग काफी खूबसूरत

रांची शहर से सिकिदिरी घाटी जाने वाली सड़क बेहतरीन है। इस सड़क पर सफर कर आपको मुंबई-खंडाला-पुणे हाईवे की याद आ जाएगी। इस मार्ग पर चारों ओर हरियाली, दोनों ओर खूबसूरत घाटी है। जैसे ही इस सड़क पर आप सफर शुरू करेंगे आगे जाने के लिए उत्साहित होते जाएंगे। हाल के दिनों में इस क्षेत्र को पर्यटन के लिहाज से और विकसित करने के लिए कई काम कराए गए हैं। कुछ विकास कार्य अभी जारी हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article