शहर

Ayodhya Ram Mandir Darshan Time: रामलला अब हर रोज दोपहर में एक घंटा विश्राम करेंगे, जाने से पहले जान लें पूरी डिटेल

Ayodhya Ram Mandir Darshan New Time: अयोद्धा राम मंदिर में रामलला के विश्राम का समय तय किया गया है। रामलला को प्रतिदिन 1 घंटा विश्राम देने का ये अहम फैसला राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा लिया गया है। यदि आप भी राम मंदिर के दर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं तो दर्शन का समय जरूर चेक करें।

Image

अयोध्या राम मंदिर

Photo : Twitter

Ayodhya Ram Mandir Darshan Time Updates : अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दर्शन की व्यवस्था में समय के साथ बदलाव किये जाते रहते हैं। जहां पहले शयन आरती देखने का मौका केवल 30 लोगों को मिलता था अब इसे बढ़ाकर 100 कर दिया गया है। लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भगवान के दर्शन का भी समय बढ़ाया गया था। उसी प्रकार से एक बार फिर दर्शन के समय और रामलला के विश्राम के समय में बदलाव किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अब रामलला को दोपहर में एक घंटे का विश्राम दिया जाएगा।

मंदिर में बढ़ते श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने रामलला के विश्राम पर निर्णय लिया है। बता दें कि ये निर्णय रामलला के पुजारी के निवेदन पर लिया गया है। इसके चलते मंदिर में करने आने वाले श्रद्धालुओं के दर्शन के समय में भी बदलाव किया जाएगा। अगर आप भी रामलला के दर्शन के लिए जाने की तैयारी कर रहे हैं तो दर्शन के समय के साथ रामलला के विश्राम के समय को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा प्लान करें। लेख में नीते रामलला के विश्राम से लेकर दर्शन तक के समय की पूरी जानकारी दी गई है। आइए आपको बताएं...

Ayodhya Ram Mandir Darshan Time: रामलला 1 घंटे करेंगे विश्राम

रामलला के पुजारी के निवेदन पर राम मंदिर ट्रस्ट ने दोपहर में 1 घंटे के लिए कपाट बंद करने के निर्णय लिया है। इस दौरान रामलला विश्राम करेंगे। जानकारी के अनुसार रामलला को दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक भोग लगाया जाता है, जिसके पश्चात एक घंटे के लिए पट को बंद किया जाएगा ताकि भोग के बाद भगवान श्रीराम विश्राम कर सकें। 1 घंटे के विश्राम के बाद कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे, जहां वह अपने प्रभु के दर्शन फिर कर पाएंगे। इससे पहले भोग और आरती के लिए मात्र 15 के लिए पर्दा लगाया जाता था। लेकिन अब रामलला 1 घंटे का विश्राम किया करेंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article