शहर

Rajasthan Ka Mausam: अरावली विवाद के बीच राजस्थान में नए सिस्टम की दस्तक, ठंड से ठिठुरने को रहें तैयार

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23-Dec-2025 जोधपुर, जयपुर, सीकर में जाने आज का मौसम कैसा रहेगा? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में मौसम उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। इस बीच कुछ जिलों में नया टिमी सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिससे कुछ जिलों में पारा बढ़ेगा तो कुछ में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

Image

राजस्थान में बदला मौसम

Rajasthan Ka Mausam 23-Dec-2025: राजस्थान में मौसम का अटैक जारी है। बीते 24 घंटे से राजस्थान का मौसम शुष्क बना हुआ है। कई शहरों में कोहरा छाया हुआ है तो वहीं कई शहरों के तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। जबकि मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के कुछ जिलों में एक नया सिस्टम सक्रिय होने वाला है, जिसके असर के कारण न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही यह भी बताया गया है कि क्रिसमस के बाद से मौसम एक बार फिर करवट लेगा और पारा एक बार फिर लुढ़केगा और लोगों को ठंड में और अधिक कांपते हुए देखा जाएगा। ठंड से बचने के लिए लोग हीटर, अलाव आदि का सहारा ले रहे हैं। सर्दी में खुद को बचाने के लिए नागरिक आवश्यक सारे जतन कर रहे हैं।

राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग की मानें तो आज राजस्थान का मौसम शुष्क बना रहेगा। कई शहरों में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई है। तापमान फिलहाल कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है, लेकिन फॉग के कारण दृश्यता जरूर प्रभावित हुई है। यातायात व्यवस्था पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए वाहन चालकों को गाड़ी धीमी गति से चलने और फॉग लाइट का उपयोग करने की सलाह दी गई है। साथ ही आवश्यकता न होने पर बाहर न जाने की भी सलाह दी गई है।

राजस्थान में कोहरे का येलो अलर्ट जारी

श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर, सीकर, झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, जैसलमेर और हनुमानगढ़ में आईएमडी जयपुर ने घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

आगामी दिनों में कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम?

आईएमडी ने बताया कि आज की ही तरह 24 दिसंबर यानी कल राजस्थान में कोहरा छाया रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। 25 दिसंबर यानी क्रिसमस से राज्य के मौसम में बदलाव होगा। उत्तरी हवाओं की शुरुआत के साथ ही तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है और कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित रहेगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article