राजस्थान का मौसम (9 April 2026) Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बारिश थमी, अब शुरू होगा गर्मी का तांडव!

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 9 April 2026: राजस्थान में बेमौसम बारिश का दौर अब खत्म हो गया है। मौसम साफ होते ही अब गर्मी में तेजी से इजाफा हो सकता है।

राजस्थान में आज का मौसम (9 April 2026): राजस्थान में बेमौसम बारिश का दौर अब थम गया है। बीते कई दिनों से यहां झमाझम बारिश हो रही है। इसके अलावा कहीं आंधी-तूफान तो कहीं ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार एक के बाद एक लगातार एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यहां के मौसम में उलटफेर देखने को मिल रहा था। फिलहाल कोई वेदर सिस्टम एक्टिव न होने के कारण बारिश पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया है। जिसके बाद अब गर्मी में तेजी से बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

Rajasthan Weather Today

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में 9 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम (Rajasthan Weather Today)

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। आज कहीं भी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दिन में तेज धूप खिली रहेगी, जिसके चलते तापमान में उछाल देखने को मिल सकता है। साथ ही लोगों को गर्मी भी परेशान कर सकती है। IMD के अनुसार आगामी 4-5 दिनों तक राजस्थान में कहीं भी बारिश का कोई अनुमान नहीं है। इस दौरान सभी जगहों पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

End of Feed