शहर

Rajasthan Budget 2026-27 : कितना बड़ा होगा राजस्थान का बजट, किन सेक्टर्स पर होगा फोकस; यहां जानें

Rajasthan Budget 2026-27 : राजस्थान की भजनलाल सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में युवाओं, महिलाओं, किसान, ग्रामीण-शहरी विकास समेत कई अहम विभागों को ध्यान में रखते हुए बजट पेश कर सकती है। इस बजट में नई योजनाओं के दायरे को बढ़ाने की उम्मीद है। आइये जानते हैं सबसे अधिक किन सेक्टर्स पर फोकस रहेगा।

Image

राजस्थान बजट 202-27

Rajasthan Budget 2026-27 : राजस्थान सरकार वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सालाना बजट बुधवार को पेश करेगी। उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दीया कुमारी 11 फरवरी को राज्य विधानसभा में बजट पेश करेंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार वित्तमंत्री दीया कुमारी सुबह 11 बजे सदन में लगातार तीसरी बार बजट पेश करेंगी। राज्य विधानसभा का बजट सत्र 28 जनवरी को शुरू हुआ था। बजट से पहले उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने कहा कि राज्य के आगामी बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा और यह समावेशी होगा।

राजस्थान की 8 करोड़ से अधिक की आबादी का इस बजट से बड़ी उम्मीदें हैं। यदि बजट में मूलभूत सुविधाओं और जरूरतों का ख्याल रखते हुए घोषणाएं की जाएंगी तो शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की आबादी को सीधा लाभ होगा।

किन सेक्टर्स पर होगा फोकस

  • ग्रामीण-शहरी आबादी का ख्याल रखते हुए पेश किया जाएगा बजट
  • युवाओं, शिक्षा और भर्तियों में सुधार
  • सामाजिक सुरक्षा और पेंशन स्कीम में बढ़ोतरी
  • किसान राहत पैकेज का इंतजाम
  • डेयरी, सिंचाई और पशुपालन पर जोर
  • महिलाओं और स्वंय समूहों पर के लिए घोषणाओं की उम्मीद
  • सड़क परिवहन एवं शहरी विकास
  • बिजली पानी और आद्योगिक विकास
  • शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र का विस्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2025-26 के बजट से पूर्व कर्ज 3.53 लाख से बढ़कर 7.26 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया था। बजट में 8 लाख करोड़ पार था।

2025-26 में कितना था राजस्थान का बजट

राजस्थान सरकार का वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए (ऋण कटौती को छोड़कर) करीब 3,79,717 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट था।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विश्वास जताया कि आगामी बजट युवाओं, किसानों, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों के हित में होगा। यह राज्य के समग्र विकास के लिए समर्पित भजनलाल सरकार का तीसरा बजट होगा। बजट समावेशी होगा और इसमें युवाओं, किसानों, महिलाओं और आम लोगों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।

वहीं एक सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि राजस्थान के लोगों को रोजगार, बुनियादी ढांचे व किसान हितों पर ध्यान देने वाले बजट की उम्मीद है। बजट में राज्य में, विशेषकर ग्रामीण व दूरदराज के इलाकों में बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article