मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आज रक्षाबंधन पर्व पर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर बड़ी संख्या में बहनों और बच्चियों ने राखी बांधी। इस मौके पर ट्रांसजेंडरों ने भी मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राखी बांधी और उनके सुखद-समृद्ध जीवन के लिए दुआएं दी। भारत में पहली बार है कि ट्रांसजेंडर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री को राखी बांधकर इस रक्षाबंधन पर्व को खास ढंग से मनाया।
इस मौके पर स्वच्छता दीदियां, दिव्यांग बच्चे और महतारी वंदन योजना की लाभार्थी बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर उनके खुशहाल जीवन कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों और बच्चियों को उपहार भेंट किए और उनके सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी बच्चियों और बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज मुझे यह अहसास ही नहीं हुआ कि मेरी कोई सगी बहन नहीं है, प्रदेशभर से आयी बहनों और बच्चों का स्नेह और मंगलकामनाएं पाकर मैं अभिभूत हूं। हमारी सरकार उनके सुरक्षा, सम्मान, समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
