रायपुर

Chhattisgarh: तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा 424 करोड़ से अधिक का प्रोत्साहन पारिश्रमिक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2023, 05:31 PM IST

Tendupatta Collectors in Chhattisgarh: तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2021 के लिए 9 लाख 49 हजार 944 संग्राहकों को तथा तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2022 के लिए 8 लाख 61 हजार 772 संग्राहकों को पारिश्रमिक मिलेगा।

Image

छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 424 करोड़ 11 लाख रुपए का प्रोत्साहन पारिश्रमिक वितरित किया जाएगा

Raipur News: छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 424 करोड़ 11 लाख रुपए का प्रोत्साहन पारिश्रमिक वितरित किया जाएगा। इस संबंध में आदेश वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने जारी किये हैं। विभाग ने इस संबंध में अनुमति प्रदान की है। इसके अंतर्गत वर्ष 2021 में लाभ में रही 733 समितियों के 9 लाख 49 हजार 944 संग्राहकों को 163 करोड़ 62 लाख रुपए की प्रोत्साहन पारिश्रमिक का वितरण किया जाएगा।

इसी प्रकार संग्रहण वर्ष 2022 के लिए लाभ में रहीं 661 समितियों के 8 लाख 61 हजार 772 संग्राहकों को 260 करोड़ 49 लाख रुपए का प्रोत्साहन पारिश्रमिक का वितरण किया जाएगा।

यह जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक श्री अनिल कुमार राय ने दी उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा तेंदूपत्ता के व्यापार से होने वाले लाभ का प्रोत्साहन पारश्रमिक संग्राहकों को वितरण किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहकों दी जाने वाली तेंदूपत्ता संग्रहण राशि में भी वृद्धि की गई है और उनके कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article