रायपुर

बीजापुर के जंगलों में भीषण एनकाउंटर, खूंखार कमांडर वेल्ला समेत 15 नक्सली ढेर; तीन जवान शहीद, दो अन्य घायल

Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 15 नक्सलियों को मार गिराया तथा इस घटना में तीन जवान शहीद हो गए, जबकि दो अन्य जवान घायल हो गया। घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अभियान अब भी जारी है तथा इस संबंध में अधिक जानकारियां जुटायी जा रही हैं।

Image

बीजापुर में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ (फाइल फोटो)

Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 15 नक्सलियों को मार गिराया तथा इस घटना में 3 जवान शहीद हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के गंगालूर इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अभी चल ही रही है।

दो जवान हुए शहीद

आईजी बस्तर पी. सुंदरराज ने बताया कि DRG दंतेवाड़ा-बीजापुर, STF, CRPF और CoBRA टीमों के संयुक्त अभियान में बीजापुर-दंतेवाड़ा अंतर-जिला सीमा पर पश्चिम बस्तर प्रभागीय क्षेत्र में 12 नक्सली मारे गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अबतक कमांडर वेल्ला समेत 15 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। खूंखार नक्सलियों के पास भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। ड्यूटी के दौरान तीन जवान शहीद हो गए, जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

सुरक्षाबलों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गंगालूर क्षेत्र के जंगल में नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने पर जिला रिजर्व गार्ड, एसटीएफ और सीआरपीएफ के संयुक्त दल को रवाना किया गया था और इस दल को देखते ही नक्सलियों ने उसपर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि उसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारियों के अनुसार, अब तक घटनास्थल से 15 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। अभियान के दौरान डीआरजी के तीन जवानों की भी जान चली गई, जबकि दो अन्य जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अभियान अब भी जारी है तथा इस संबंध में अधिक जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

अबतक कितने नक्सलियों का हुआ खात्मा

अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई के साथ इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 268 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 239 बीजापुर समेत सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में मारे गए। वहीं 27 नक्सली रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत गरियाबंद जिले में मारे गए। राज्य के दुर्ग क्षेत्र के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में दो नक्सली मारे गए ।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article