Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान छेड़ा हुआ है। गरियाबंद के बाद बीजापुर से नक्सलियों के खात्मे की खबरें सामने आ रही हैं। बीजापुर में शुक्रवार को दो नक्सली मारे गए थे, जबकि शनिवार को एक और नक्सली मारा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर में शनिवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है।
कहां ढेर हुआ नक्सली
बकौल अधिकारी, बीजापुर जिले के पश्चिमी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह तलाशी अभियान चलाया जिसके बाद माओवादियों के साथ उनकी मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों को मुठभेड़ स्थल पर एक माओवादी मृत मिला तथा वहां से 12 बोर की एक बंदूक, एक बीजीएल लांचर, विस्फोटक और अन्य नक्सल सामान बरामद किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि अभियान अभी जारी है, इसलिए मुठभेड़ के स्थान, अभियान में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या तथा अन्य संवेदनशील जानकारी इस समय साझा नहीं की जा सकती, ताकि अभियान में लगे जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों ने बताया कि अभियान पूरा होने के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी दी जाएगी। इससे पहले शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के जंगल में मुठभेड़ में दो माओवादियों को मार गिराया था। इन माओवादियों के सर पर आठ-आठ लाख रूपए का इनाम था।
इनामी नक्सली ढेर
सुरक्षा बलों ने 11 सितंबर को राज्य के गरियाबंद जिले में माओवादियों के केंद्रीय समिति सदस्य (CCM) मोडेम बालकृष्ण उर्फ मनोज और नौ अन्य नक्सलियों को मार गिराया था, जिन पर कुल 5.25 करोड़ रुपये का इनाम था। इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में 244 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 215 नक्सली बस्तर संभाग (जिसमें सात जिले शामिल हैं) में मारे गए, जबकि 27 अन्य गरियाबंद जिले में मारे गए, जो रायपुर संभाग में आता है। दुर्ग संभाग के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में दो अन्य नक्सली मारे गए
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
