रायपुर

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में इनामी बालकृष्ण समेत 10 नक्सली ढेर

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के गारियाबंद में गुरुवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों में मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है। रायपुर रेंड के आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा कि गरियाबंद में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है और रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।

Image

गरियाबंद में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ (फाइल फोटो)

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के गारियाबंद में गुरुवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों में मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है। रायपुर रेंड के आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा कि गरियाबंद में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है और रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।

मिश्रा ने बताया कि मैनपुर क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कोबरा बटालियन, विशेष कार्य बल (STF) और ई-30 (जिला पुलिस की एक इकाई) को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।

इनामी नक्सली बालकृष्ण भी ढेर

सीआरपीएफ की टीम ने गरियाबंद में खुफिया सूचना के आधार पर नक्सल विरोधी अभियान चलाया था। इस दौरान टीम का सामना नक्सलियों से हुआ और गोलीबारी शुरू हो गई। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि सुरक्षाबलों ने सीसी सदस्य मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सलियों को मार गिराया।

पुलिस के अनुसार, राजधानी रायपुर से 180 किलोमीटर दूर स्थित इस इलाके में शीर्ष नक्सलियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय समिति के सदस्य (CCM) मोड़ेम बालकृष्ण के मुठभेड़ में मारे जाने की संभावना है।

बालकृष्ण को उसके उपनाम बालन्ना, रामचंदर और भास्कर से भी जाना जाता है, वह उड़ीसा राज्य समिति (OSC) का सचिव था और 1980 के दशक की शुरुआत में आंदोलन में शामिल हुआ था। इस मुठभेड़ के साथ, इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में 241 नक्सली मारे गए हैं। इनमें से 212 सात जिले वाले बस्तर संभाग में मारे गए है। जबकि 27 अन्य रायपुर संभाग के गरियाबंद जिले में मारे गए। वहीं दुर्ग संभाग के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में दो अन्य नक्सली मारे गए।

गरियाबंद जिले में मारे गए नक्सलियों में माओवादियों की केंद्रीय समिति और उड़ीसा राज्य समिति का सदस्य चलपथी उर्फ जयराम भी शामिल था।

इसी साल जनवरी में, गरियाबंद के मैनपुर इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए थे। पिछले साल, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 219 नक्सलियों को ढेर कर दिया था।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'