रायपुर

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल, जहां संवर रहा है लाखों बच्चों का भविष्य

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2023, 06:22 PM IST

Swami Atmanand Excellence School Scheme: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूलों के जरिए लाखों बेटे-बेटियों की जिंदगी संवर रही है। 3 लाख 90 हजार बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा मिल रही है। आपको छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना से रूबरू करवाते हैं, जिसके जरिए लाखों बच्चों का भविष्य सुनहरा बनाया जा रहा है।

Image

लाखों बच्चों की जिंदगी संवार रहा है ये स्कूल।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की परिकल्पना अब साकार हो रही है। प्रदेश की स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम स्कूल से लाखों बेटे, बेटियों की जिंदगी संवर रही है। इसका लाभ सुदूर वनांचल हो या मैदानी जिले में आधुनिक शिक्षा की उजली तस्वीर देखने को मिल रही है। प्रदेश में वर्तमान सत्र 2023-24 में 377 अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय तथा 349 हिंदी माध्यम विद्यालय कुल 726 स्कूल संचालित किए जा रहे है।

राज्य सरकार की पहल से संवर रहा है भविष्य

स्कूल में 1 लाख 70 हजार बच्चे अंग्रेजी माध्यम और 2 लाख 20 हजार बच्चे हिन्दी माध्यम में पढ़ाई कर रहे हैं। राज्य सरकार की पहल से आज सुदूर अंचल के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में खेलने के लिए शानदार मैदान, आधुनिक प्रयोगशाला, पुस्तकालय जैसी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलकर अनेक पालकों के आर्थिक बोझ को कम कर दिया, जिससे पालकों के मन की चिंता की लकीर दूर हो गई। अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाई करके बच्चे अपनी प्रतिभा निखार रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आर्थिक रूप से कमजोर तबकों के बच्चों का आत्मविश्वास और स्वाभिमान बढ़ाया है।

स्कूल के प्रति लोगों के मन में बढ़ी लोकप्रियता

अंग्रेजी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं की मेरिट में अपना स्थान बनाया है। इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, सुंदर भवन मार्डन पुस्तकालय, खेल मैदान, उत्कृष्ट प्रयोगशाला लैब आदि का बेहतर संचालन किया जा रहा है। जिससे प्रदेश में शासकीय विद्यालयों के प्रति बच्चों और अभिभावकों के मन में लोकप्रियता बढ़ी है।

राज्य सरकार ने क्यों शुरू की ये योजना?

स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के संचालन से निर्धन गरीब वर्ग के बच्चों को उच्च गुणवत्ता के अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्राप्त होने से अभिभाकों में काफी उत्साह है। जिसके कारण सभी जगह से और भी आत्मानंद स्कूल खोले जाने की मांग लगातार तेज हो रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में निजी और सरकारी शालाओं के बीच के अंतर को कम करने और बच्चों को बराबरी के अवसर देने के लिए यह योजना शुरू की है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article