रायपुर

Chhattisgarh उच्च शिक्षा विभाग की बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रीय स्तर पर मिला Scotch Silver Award

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 9, 2023, 07:00 PM IST

Chhattisgarh Higher Education News: छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग को राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच सिल्वर अवार्ड मिलने पर विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई।

Image

Chhattisgarh उच्च शिक्षा विभाग की बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रीय स्तर पर मिला Scotch Silver Award

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल (Umsah Patel) ने उच्च शिक्षा विभाग को 'प्रोजेक्ट असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन' में राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच सिल्वर अवार्ड से सम्मानित होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के दिशा-निर्देश में उच्च शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए किए गए प्रयासों के कारण छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग को राष्ट्रीय स्तर पर यह अवार्ड प्रदान किया गया है।

'सभी महाविद्यालयों को NAAC एक्रेडिटेशन में लाया जाए'

उच्च शिक्षा विभाग का यह प्रयास है कि छत्तीसगढ़ के सभी महाविद्यालयों को नैक एक्रेडिटेशन में लाया जाए, इसके लिए मिशन मोड पर कार्य किया जा रहा है। पटेल ने इस उपलब्धि के लिए उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

गौरतलब है कि उच्च शिक्षा के स्तर की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नैक के द्वारा निर्धारित विभिन्न मापदण्डों के अनुरूप शैक्षणिक अधोसंरचना एवं अकादमिक स्तर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड पर नैक से संबद्धता प्राप्त करने का अभियान प्रारंभ किया गया है।

NAAC से मूल्यांकन कराकर छत्तीसगढ़ देश में सर्वोच्च स्थान पर

प्रदेश के कुल 211 अहर्ता प्राप्त शासकीय महाविद्यालयों में से 197 शासकीय महाविद्यालयों का नैक से मूल्यांकन कराकर छत्तीसगढ़ देश में सर्वोच्च स्थान पर है। जून 2020 में मात्र 32 शासकीय महाविद्यालय नैक से मूल्यांकित थे।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article