Kondagaon Accident: कोंडागांव के बड़ेराजपुर के ग्राम रावसवाही से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शनिवार रात लगभग 10 बजे चल रहे एक कबड्डी मैच के दौरान गंभीर हादसा हो गया। अचानक आए तेज आंधी-तूफान के कारण ग्राउंड पर लगाया गया टेंट हाई वोल्टेज के तारों से टकरा गया, जिससे टेंट में करंट उतर आया। लोगों का उत्साह और खेल का माहौल अचानक मातम में बदल गया।
हादसे में हुई 3 की मौत
टेंट के तारों से टकराने के बाद आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण करंट की चपेट में आ गए। मौके पर ही कुछ लोग बेहोश हो गए। घायलों को तुरंत विश्रामपुरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और बड़ी हो सकती थी घटना
घटना के समय टेंट के नीचे बड़ी संख्या में लोग खेल देखने के लिए इकट्ठा हुए थे। इससे साफ है कि नुकसान और बढ़ सकता था। इस हादसे ने सुरक्षा उपायों और जिम्मेदारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से आग्रह किया है कि भविष्य में ऐसे आयोजनों के दौरान उचित सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
