रायपुर

आज रायगढ़ को 465 करोड़ की सौगात देंगे CM भूपेश बघेल, जानिए- मिनट टू मिनट कार्यक्रम

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2023, 08:11 AM IST

Bhupesh Baghel in Raigarh : मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12.45 बजे से एक बजे तक श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न तीन रायगढ़ के रामलीला मैदान पहुंचेंगे और वहां राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Image

रामायण महोत्‍सव में हिस्‍सा लेंगे बघेल।

Bhupesh Baghel in Raigarh : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम रायगढ़ के कलेक्‍ट्रेट परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण तथा 465 करोड़ की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से विमान से 11.30 बजे रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12 बजे रायगढ़ जिले के जिंदल एयरस्ट्रीप (पतरापाली) पहुंचेंगे। यहां से रायगढ़ कलेक्‍ट्रेट पहुंचेंगे और वहां कार्यालय परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही 465 करोड़ रूपए की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

इन कार्यक्रमों में भी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12.45 बजे से एक बजे तक श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न तीन रायगढ़ के रामलीला मैदान पहुंचेंगे और वहां राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री संध्या 4.30 बजे रामलीला मैदान से जिंदल एयरस्ट्रीप के लिए रवाना होंगे और वहां से विमान से शाम 5.20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर वापस आएंगे।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article