रायपुर

छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत निर्माण कार्यों का लोकार्पणः CM बोले, देश-दुनिया को अपनी संस्कृति से करा रहे रूबरू

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2023, 02:46 PM IST

Raipur Latest News: उन्होंने इस मौके पर प्रदेश वासियों को राखी तिहार की बधाई देते हुए कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ महतारी के हर बेटा-बेटी की सेवा कर रही है, ये सेवा का मौका आपने दिया है जिसके लिए आपको प्रणाम करता हूं।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Raipur Latest News: छत्तीसगढ़ केमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर जिले के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल चम्पारण में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। चंपारण्य में सीएम ने कहा कि आप जानते हैं कि छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पर्यटन परिपथ का निर्माण कार्य चल रहा है। इसकी शुरूआत चंदखुरी से हुई और शिवरीनारायण के बाद तीसरा राजीव लोचन मंदिर और अब चम्पारण्य में भी भगवान राम की भव्य मूर्ति का अनावरण हुआ है। चम्पेश्वर महादेव यहां विराजे हैं और आज उन्हें भी उनकी पूजा करने का अवसर मिला है।

बघेल के मुताबिक, चम्पारण्य भगवान वल्लभाचार्य का प्राकट्य स्थल है। देश विदेश के लोग यहां आते हैं। पर्यटन स्थल के अनुरूप वहां अधोसंरचना का विकास किया जाएगा। आदिम परंपरा और संस्कृति को सुरक्षित और संरक्षित करने का काम सरकार कर रही है, जिसके लिए बादल नाम की संस्था बनाई गई है। घोटुल का नव निर्माण कराया जा रहा है और आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है, जिसमें विदेशी भी आते हैं और गौरवशाली और समृद्ध संस्कृति देखकर हतप्रभ रह जाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में कहीं भी रामायण महोत्सव का आयोजन नहीं हुआ। उन्होंने देश में पहली बार रामायण महोत्सव का आयोजन कराया था। वह और उनकी सरकार के लोग मानते हैं कि ईश्वर कण-कण में हैं। वह हर जगह व्याप्त हैं। ऐसे में उन्होंने अपने अन्नदाता की सेवा की और कभी उन पर परेशानी नहीं आने दी। कोरोना में भी उन्होंने अन्नदाता की सेवा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक धनेंद्र साहू ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री की पहल पर छत्तीसगढ़ में भगवान राम जिस पथ से होकर गुजरे थे, उस पथ को राम वन गमन पथ के रूप में विकसित किया जा रहा है। चम्पारण्य को पंचकोषी धाम के रूप में माना जाता है, इसे भी विकसित किया जा रहा है और आज मुख्यमंत्री के हाथों करोड़ों रूपए के विकास कार्यों की सौगात चम्पारण्य को मिली है।

सीएम ने इसके साथ ही चम्पारण्य रामायण महोत्सव में हिस्सा लिया। वैसे, लोकार्पण कार्यक्रम श्री चंपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में और रामायण महोत्सव शासकीय स्कूल ग्राम डगनिया चम्पारण्य में हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति हई, जिसमें मानस मंडली की प्रस्तुति, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, श्री प्रभंजय चतुर्वेदी भिलाई का राम भजन और सुश्री शन्मुख प्रिया मुम्बई की प्रस्तुति हुई।

कार्यक्रम संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉ. महंत राम सुन्दर दास एवं राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष श्री नंदकुमार साय की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article