Raipur News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) के सिविल लाईन्स स्थित कार्यालय में 23 मई को ओडिशा के 42 से अधिक राज्य सेवा के अधिकारियों ने चिप्स कार्यालय (Chips e Procurement Project) का भ्रमण किया। इन अधिकारियों को चिप्स द्वारा संचालित आईटी योजनाओं की जानकारी दी गयी। जानकारी देते हुए चिप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ शर्मा ने बताया कि शासकीय क्रय विक्रय के लिए संचालित एकीकृत ई-प्रोक्योरमेंट परियोजना द्वारा शासन की खरीदी-बिक्री में पारदर्शिता और मितव्यवता लाई जा रही है।
ये भी पढ़ें-
अमिताभ शर्मा ने बताया कि यह परियोजना वैश्विक महामारी के दौरान अत्यंत उपयोगी रही, जिसके माध्यम से लॉकडाउन के बावजूद शासन को नागरिक सुविधा के लिए आवश्यक सामाग्रियों की खरीदी न्यूनतम दरों पर संभव हुई।
ये भी पढ़ें-
इस परियोजना से राज्य के 56 विभाग, मंडल, निगम, बोर्ड जुड़े हुए हैं, जिनके प्रोक्योरमेंट से संबंधित समस्त कार्य एकीकृत ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। फलस्वरूप राज्य के बहुमूल्य समय और धन की बचत रही है।
इस अवसर पर चिप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ शर्मा के अलावा श्री अनिल पाठक, डिप्टी डायरेक्टर, वित्त विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, बिज्जू दत्ता, संयुक्त संचालक, वित्त, ओडिशा, विवेक कुमार सिंह, संयुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, वित्त एवं प्रशासन, चिप्स और परियोजना प्रमुख श्री प्रतीक पाण्डे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
