Chhattisgarh Naxal Encounter: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों की सफल कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कदम छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो ऐसे नक्सली ढेर किए गए, जिन पर 40-40 लाख रुपये का इनाम था। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कदम नहीं, बल्कि प्रदेश में शांति, सुरक्षा और विकास की गति को भी बढ़ावा देती है।
मुख्यमंत्री ने अभियान में शामिल जवानों की बहादुरी और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद का अंत अब पहले से अधिक नजदीक दिखाई दे रहा है और विश्वास जताया कि मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त भारत का सपना पूरा होगा।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
