रायपुर

Chhattisgarh News: CM बघेल ने रानी लक्ष्मीबाई को किया नमन, लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 18, 2023, 02:54 PM IST

Chhattisgarh News in Hindi: सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि झांसी की रानी ने मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। वह सच्चे अर्थों में वीरांगना थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई शौर्य और नारी शक्ति की मिसाल हैं, उनका व्यक्तित्व केवल महिलाओं के लिए ही नहीं पूरे समाज तथा देश के लिए प्रेरणा स्रोत है।

Image

सीएम भूपेश बघेल

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की पुण्य तिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि दी। अपने निवास कार्यालय में उन्होंने रानी लक्ष्मी बाई के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया और उनकी वीरता, साहस और देशभक्ति को नमन किया।

इस मौके पर सीएम बघेल ने कहा कि झांसी की रानी ने मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। वह सच्चे अर्थों में वीरांगना थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई शौर्य और नारी शक्ति की मिसाल हैं, उनका व्यक्तित्व केवल महिलाओं के लिए ही नहीं पूरे समाज तथा देश के लिए प्रेरणा स्रोत है।

लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज हिदायतउल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगे। इसके अलावा वह राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम बघेल दोपहर 12:35 बजे राजधानी के ऑडिटोरियम हॉल मेकाहारा में सदगुरू कबीर विश्व शांति मिशन, छत्तीसगढ़ संत संगठन के तत्वाधान में आयोजित सदगुरू कबीर स्मृति महोत्सव में शामिल हुए। इसके बाद वह दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री निवास से निकलकर 3:20 बजे ट्रीपल आई टी आडिटोरियम नवा रायपुर पहुंचेंगे और यहां आयोजित हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के 6 वां दीक्षांत समारोह में भाग लेंगें। मुख्यमंत्री बघेल शाम 5:30 बजे नवा रायपुर से प्रस्थान कर 5.50 बजें होटल वीडब्यू कैन्यान पहुंचेंगे और वहां बीएसटीव्ही मध्यभारत के कार्यक्रम नवा बिहान - नवा छत्तीसगढ़ में शामिल होंगें।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article