रायपुर

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माधवराव सप्रे की जयंती पर किया नमन, बोले- उनकी नींव पर ही समृद्ध हो रही पत्रकारिता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 19, 2023, 02:14 PM IST

Chhattisgarh News in Hindi: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को माधवराव सप्रे की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।उन्होंने कहा, सप्रे जी द्वारा रखी गई नींव पर ही आज छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता समृद्ध हो रही है।

Image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय पर छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के जनक और साहित्यकार पंडित माधवराव सप्रे की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, सप्रे जी द्वारा रखी गई नींव पर ही आज छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता समृद्ध हो रही है।

मुख्ययमंंत्री बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और साहित्यिक चेतना को विकसित करने में भी माधवराव सप्रे का अमूल्य योगदान रहा है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी लेखनी ने सैकड़ों सत्याग्रहियों का मार्गदर्शन किया और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा दी। सप्रे के रचनात्मक और मूल्यपरक लेखन ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता को एक नई दिशा दी है।

सप्रे का व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणादायक

सीएम बघेल ने कहा कि माधवराव सप्रे जीवन भर देश और साहित्य की सेवा में लगे रहे। उनके कई लेख और कृतियां प्रकाशित हुई। उन्होंने अनेक संस्थाओं को जन्म दिया जिनके माध्यम से लोग देश और जन सेवा के लिए आगे आए। सन् 1900 में जब प्रकाशन के लिए पर्याप्त सुविधाएं और आधुनिक तकनीकी नहीं थी, उन्होंने वामनराव लाखे और रामराव चिंचोलकर के सहयोग से पेण्ड्रा में मासिक हिन्दी समाचार पत्र छत्तीसगढ़ मित्र का सम्पादन और प्रकाशन शुरू किया। उन्होंने कहा, सप्रे द्वारा रचित कहानी टोकरी भर मिट्टी को भारतीय साहित्य में हिन्दी की पहली मौलिक कहानी का गौरव प्राप्त है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सप्रे का व्यक्तित्व और कृतित्व साहित्यकारों और पत्रकारों सहित आम जनता के लिए भी प्रेरणादायक है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article