रायपुर

Shocking: डांस करते-करते असिस्टेंट मैनेजर की मौत, डॉक्टर ने बताया कैसे आता है कार्डियक अटैक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated May 11, 2023, 08:53 AM IST

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा लौह नगरी में एक असिस्टेंट मैनेजर की मौत तब हो गई जब वह अपनी भांजी की शादी में डांस कर रहे थे। कार्डियक अटैक आया और मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा लौह नगरी में असिस्टेंट मैनेजर का डांस करते करते मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। दरअसल, 5 मई को दल्लीराजहरा भिलाई इस्पात संयंत्र के खनन कर्मचारी असिस्टेंट मैनेजर की नाचते नाचते मौत हो गई। मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। मृत असिस्टेंट मैनेजर का नाम दिलीप राउजकर है।

डांस के बाद बैठे और हो गई मौत

दिलीप अपनी भांजी की शादी में डोंगरगढ़ गए हुए थे। यहां डांस करते समय अचानक वे थक कर बैठे, जिसके कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। मौत का वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि कैसे असिस्टेंट मैनेजर की नाचते-नाचते मौत हो गई।

अचानक आया कार्डियक अटैक

दिलीप के साथ काम करने वाले लोगों ने बताया कि वो काफी मजाकिया किस्म के व्यक्ति थे। जिस दिन उनकी मृत्यु हुई, उस दिन वह दिल खोल कर डांस कर रहे थे। अचानक उन्हें कार्डियक अटैक आया और उनकी मौत हो गई।

पंजाबी गाने पर थिरक रहे थे दिलीप

दिलीप पावर सप्लाई में ड्यूटी पर थे। अपनी भांजी की शादी में दो दिनों के लिए डोंगरगढ़ गए हुए थे। दिलीप मंच पर पंजाबी गाने पर थिरक रहे थे। उनके साथ दूल्हा-दुल्हन भी मंच पर नाच रहे थे। अचानक ही उनको कार्डियक अटैक आया और उनकी मृत्यु हो गई।

इस वजह आता है कार्डियक अटैक

वही मामले में बालोद जिले के नरसिंह मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर तारेश रावटे ने बताया कि शरीर को ज्यादा ब्लड की आवश्यकता होती है तो हार्ट ज्यादा तेजी से कार्य करता है। ऐसे में धमनियों में अधिक वसा के जमाव के कारण हार्ट को ब्लड की सप्लाई नहीं हो पाती। लगातार तनाव और ब्लड प्रेशर भी इसका कारण है। ऐसे में समय-समय पर शारीरिक जांच जरूरी है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article