शहर

Rain Alert: हिमाचल में मौसम ने ली करवट, कई शहरों में झमाझम बारिश; अलर्ट जारी

हिमाचल के कई शहरों में बुधवार को बारिश हुई। बारिश होने के साथ ही पारा गिरा और गर्मी से राहत मिली। हिमाचल में तेज बारिश के साथ-साथ कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई।

Image

हिमाचल में बारिश।

Photo : ANI

Rain in Himachal Pradesh: जहां उत्तर भारतीय राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। हिमाचल के कई शहरों में बुधवार को बारिश हुई। बारिश होने के साथ ही पारा गिरा और गर्मी से राहत मिली। हिमाचल में तेज बारिश के साथ-साथ कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना है।

कई जगहों पर तेज बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और मनाली में तेज बारिश हो रही है। इसके साथ ही कांगरा और शिमला में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। आईएमडी ने अपने अनुमान में बताया कि हिमाचल के कई शहरों में आठ जून तक मौसम बिगड़ा हुआ रह सकता है। यानी कि हिमाचल में आठ जून तक बारिश हो सकती है और नौ जून के बाद आसमान साफ होने की संभावना है।

इन शहरों में कड़ी धूप

इधर, कई शहरों में बारिश के बीच ऊना में कड़ी धूप खिली। धूप की वजह से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। इससे पहले ऊना, मंडी और भुंतर में मंगलवार को भीषण लू चली। वहीं, कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article