शहर

Seoni Flood: एमपी के सिवनी में बाढ़ से जीवन अस्त-व्यस्त, दुकान से लेकर मकान तक पानी-पानी

मध्य प्रदेश के सिवनी में बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति बन गई है। बाढ़ का पानी दुकान से लेकर मकान तक में घुस चुका है। मंदिरों में भी पानी घुस आया है।

Image

सिवनी में बाढ़।

Photo : Times Now Digital

Seoni Flood: मध्य प्रदेश के सिवनी में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से लोगों का हाल बेहाल है। चारों तरफ पानी भर गया है। बारिश की वजह से बाढ़ आ गई है, जिससे बड़ी आबादी प्रभावित हुई है। बता दें कि सिवनी में बीते 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है, जिससे वैनगंगा नदी उफान पर है।

मकान-दुकान डूबे

इस वजह से वैनगंगा नदी के किनारे स्थित मंदिर और दुकानें डूब गई हैं। इसके साथ ही बाढ़ के पानी से बिजली के पोल और ट्रांसफर गिर पड़े हैं। इसके अलावा स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी कर दिए गए हैं, ताकि बच्चों को परेशानी न हो।

लगातार हो रही बारिश

बताया गया कि सिवनी में मूसलाधार बारिश से वैनगंगा नदी में बाढ़ आ गई है। भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। निचले इलाकों में सैलाब का पानी तबाही मचा रहा है। वहीं, सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन ने स्थिति को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों को 23 जुलाई को छुट्टी के आदेश दिए है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!