शहर

Shimla News: शिमला में शूटिंग के लिए आई 23 साल की मॉडल से रेप, पंजाब के आरोपी युवक पर मामला दर्ज

Shimla News: शिमला में पंजाब की महिला मॉडल से रेप का मामला सामने आया है। महिलै की शिकायत के अनुसार आरोपी युवक पंजाब का रहने वाला है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Image

शिमला में पंजाब की मॉडल से रेप

Photo : Times Now Digital

Shimla News: शिमला में पंजाब की महिला मॉडल से रेप का मामला सामने आया है। जालंधर की रहने वाली पीड़िता ने न्यू शिमला महिला थाने में मामला दर्ज करवाया है। महिला ने लुधियाना के युवक पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने कहा कि वह 22 दिसंबर को शूटिंग के लिए शिमला आई थीं और रात में शिमला के एक होटल में ठहरी थी। महिला की शिकायत के अनुसार इस दौरान आरोपी युवक ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। 23 साल की पीड़िता मॉडल ने बुधवार को न्यू शिमला महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।

धारा 376 के तहत मामला दर्ज

एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 27 दिसंबर को मिली शिकायत के आधार पर आरोपी युवक पर अभियोग दर्ज कर लिया गया है। महिला की शिकायत के अनुसार आरोपी युवक पंजाब का रहने वाला है। IPC की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला के अनुसार वह शूटिंग के लिए 22 दिसंबर को शिमला आई थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article