Punjab: पंजाब पुलिस को 4 साल बाद मिला परमानेंट बॉस, IPS गौरव यादव बने राज्य के रेगुलर DGP

Punjab News: पंजाब सरकार ने 1992 बैच के IPS अधिकारी गौरव यादव को राज्य का नियमित DGP नियुक्त कर दिया है। पिछले 4 साल से गौरव यादव ही DGP का कार्यभार संभाल रहे थे।

Punjab News: पंजाब में पिछले चार सालों से चले आ रहे कार्यवाहक (अतिरिक्त प्रभार) पुलिस प्रमुख के दौर का आखिरकार औपचारिक तौर पर खत्म हो गया है। पंजाब सरकार ने 1992 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी गौरव यादव को राज्य का नियमित (स्थायी) पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त कर दिया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी और राज्यपाल के आदेश के बाद गृह विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस फैसले के साथ ही पंजाब पुलिस को चार साल के लंबे इंतजार के बाद एक स्थायी प्रशासनिक प्रमुख मिल गया है।

punjab police dgp ips gaurav yadav

1992 बैच के IPS अधिकारी हैं गौरव यादव

UPSC के तीन नामों वाले पैनल से हुआ चयन

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा पंजाब के पुलिस प्रमुख पद के लिए योग्य अधिकारियों की सूची तैयार कर तीन वरिष्ठ अधिकारियों का एक पैनल राज्य सरकार को भेजा गया था। मुख्यमंत्री और राज्यपाल द्वारा इस पैनल पर विचार-विमर्श करने के बाद गौरव यादव के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई। उच्चतम न्यायालय के ऐतिहासिक प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ मामले के दिशानिर्देशों के तहत, राज्य के नियमित DGP का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से कम से कम 2 वर्ष का रहेगा। इससे पुलिस प्रशासन में स्थायित्व और नीतिगत निरंतरता सुनिश्चित होगी।

End of Feed