Punjab News: पंजाब अब शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बन गया है और जल्द ही हर क्षेत्र में अग्रणी बनकर उभरेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के 80.1 प्रतिशत स्कूल स्मार्ट क्लासरूम से लैस हैं। पंजाब के 99.9 प्रतिशत स्कूलों में बिजली आपूर्ति और 99 प्रतिशत स्कूलों में कंप्यूटर उपलब्ध है।

Punjab News: पंजाब प्राइमरी और मिडिल स्कूल शिक्षा में देश के सर्वोत्तम प्रदर्शन वाले राज्य के रूप में उभरा है। नीति (नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया) आयोग की नई रिपोर्ट में भगवंत मान सरकार के शिक्षा सुधारों को राष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार पंजाब को बुनियादी शिक्षा, डिजिटल बुनियादी ढांचे और स्कूली सुविधाओं में पहला स्थान दिया गया है। राज्य ने भाषा और गणित में केरल से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। साथ ही सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, इंटरनेट पहुंच और कंप्यूटरों की उपलब्धता में भी बड़े पैमाने पर विस्तार किया गया है।

bhagwant mann (4)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (फोटो- ANI)

सीएम भगवंत मान ने दी बधाई

एक वीडियो संदेश के माध्यम से बधाई देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "'जो बोओगे वही काटोगे' के कथन के अनुसार, राज्य ने शिक्षा में ईमानदारी से निवेश किया है। राज्य सरकार ने प्राइमरी और मिडिल स्कूल शिक्षा को अपग्रेड किया, सिस्टम को मजबूत किया, स्मार्ट क्लासरूम की शुरुआत की और शिक्षकों को उन्नत प्रशिक्षण प्रदान किया। आज उन प्रयासों को फल मिल गया है। राज्य सरकार ने बेहतर निवेश किया, जिसके अब शानदार परिणाम मिल रहे हैं।"

End of Feed