पुणे

Pune Weather Update: एक बार फिर गिरा पुणे का तापमान, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा शहर का मौसम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2022, 01:08 PM IST

Pune Weather Update: साल खत्म होते-होते शहर का मौसम खुशनुमा हो गया है। रात को शहर का तापमान नीचे गिर जाने से दिन में मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार साल का पहला हफ्ता पुणे शहर के लिए खुशनुमा रहेगा।

Image

तापमान गिरने से खुशनुमा हुआ मौसम (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • साल खत्म होते-होते शहर का मौसम खुशनुमा हो गया है
  • रात को शहर का तापमान नीचे गिर गया है
  • साल का पहला हफ्ता पुणे शहर के लिए खुशनुमा रहेगा

Pune Weather Update: नए साल के साथ महाराष्ट्र के कई जिलों का तापमान नीचे आ गया है। जिसमें मुंबई, औरंगाबाद, कोल्हापुर और पुणे शामिल है। पुणे का मौसम अपने आप में खास माना जाता है, लेकिन साल 2022 के आखिर में शहर का तापमान काफी खुशनुमा हो गया है। हालांकि रात को मौसम ठंडा हो गया है। पुणे में शनिवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही आसमान में घटा देखने को मिली है। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश होने की कोई जानकारी नहीं दी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) पुणे ने संकेत दिया है कि साल का आखिरी दिन मौसम खुशनुमा रहेगा क्योंकि रात का तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि जनवरी का पहला हफ्ता पुणे शहर के लिए खुशनुमा रहेगा।

साल के पहले वीक में रहेगा ‘हैप्पी वेदर’

पुणे शहर में शुक्रवार को तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। भारत मौसम विभाग (IMD) पुणे ने कहा कि आने वाले दिनों में रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इस दौरान दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। 31 दिसंबर के बाद जनवरी का पहला सप्ताह पुणे और महाराष्ट्र के लिए भी खुशनुमा रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में दिन और रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

पुणे में हवा हुई खराब

विभाग के मुताबिक 3 जनवरी तक मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, कोंकण और गोवा में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं पुणे की हवा की बात करें तो सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) ने दिन और रात के प्रदूषण की रिपोर्ट बेहद खराब बताई। संस्था के मुताबिक शहर में प्रदूषण का स्तर पूरे वीकेंड सामान्य रहेगा। शिवाजी नगर में शुक्रवार को 201 एक्यूआई, वहीं आलंदी में 313 वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। दोनों खराब वायु गुणवत्ता ब्रैकेट के अंतर्गत आते हैं। अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को पुणे शहर का एक्यूआई 159 था, जो मध्यम श्रेणी में है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!