Pune Weather Update: महाराष्ट्र का पुणे शहर अपने मौसम की खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हर दिन पर्यटक यहां मौसम का आनंद लेने के लिए आते रहते हैं, लेकिन उत्तर भारत में बढ़ती ठंड के कारण पुणे के मौसम में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। आधे भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है। ऐसे में पुणे के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार सुबह पुणे का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा है।
इस दौरान आसमान में धुंध के साथ आंशिक बादल छाए रहे। बुधवार को पुणे की सुबह कोहरे और धुंध के साथ हुई है। वहीं पूरे दिन शहर में हल्की धूप के साथ आसमान पर बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि बारिश के कोई आसार नहीं हैं। शाम के वक्त हवा थोड़ी ठंडी हो सकती है, लेकिन शहर के लोग घर से बाहर निकलकर इस सुहाने और खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठा सकते हैं।
आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पुणे का मौसम काफी साफ रहने की संभावना है, लेकिन तापमान बुधवार की तरह ही रहेगा। बस आसमान में धूप का असर देखने को मिलेगा। यानी इससे साफ जाहिर है कि लोगों के लिए न्यू ईयर पर अच्छे मौसम के रहने के संभावना है, जिससे नए साल का जश्न दोगुना हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में पुणे का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने के संभावना है।
इस कारण तापमान में आई है गिरावट
उत्तर भारत में ठंड के कारण मुंबई-पुणे सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में मौसम थोड़ा ठंडा हो गया है। उत्तर भारत में चल रही शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट आई है। पूरा उत्तर भारत ठंड और शीतलहर का सामना कर रहा है। कई राज्यों में हाड़कपा देने वाली ठंड पड़ रही है। जिसका असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र मुंबई, कोकण, रायगड और अलीबाग में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
