पुणे

Pune News: नए साल पर पुणे-अहमदनगर हाईवे पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2022, 01:59 PM IST

Pune News: पुणे-अहमदनगर राजमार्ग 31 दिसंबर और 1 तारीख को काफी व्यस्त रहने वाला है। यहां भीमा कोरेगांव की लड़ाई की 205वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। जिसके चलते लोगों की भीड़ का आना-जाना लगा रहेगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए पुणे-अहमदनगर राजमार्ग से डायवर्जन किया गया है।

Image

पुणे-अहमदनगर राजमार्ग पर डायवर्जन

KEY HIGHLIGHTS
  • पुणे-अहमदनगर राजमार्ग रहेगा 31 दिसंबर और 1 तारीख को काफी व्यस्त
  • भीमा कोरेगांव की लड़ाई की 205वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी
  • पुणे-अहमदनगर राजमार्ग से किया गया है डायवर्जन

Pune News: पुणे शहर की ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को भीमा कोरेगांव की लड़ाई की 205वीं वर्षगांठ के अवसर पर भीमा कोरेगांव जयस्तंभ (ओबिलिस्क) में अलग-अलग गतिविधियों और सभाओं के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने की घोषणा की है। भीमा कोरेगांव जयस्तंभ पुणे से 30 किलोमीटर दूर है। पुणे-अहमदनगर राजमार्ग पर पेरने गांव में स्थित जयस्तंभ का निर्माण 1821 में ब्रिटिश सरकार द्वारा अपने सैनिकों की याद में किया गया था, जिन्होंने 1 जनवरी, 1818 को भीमा कोरेगांव में पेशवाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।

ऐसे में हर साल जयस्तंभ खास आयोजन किए जाते हैं। बड़ी संख्या में लोगों मौजूद रहते हैं। इस दिन को लोग जोर-शोर से मनाते हैं। 1 जनवरी को लाखों दलित समुदाय के लोग श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कार्यक्रम में शामिल होते हैं। मंगलवार को पुणे के जिला कलेक्टर राजेश देशमुख ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।

लोगों की भीड़ हर वक्त रहेगी जमा

इसके बाद यातायात विभाग ने अपनी एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि पुणे-अहमदनगर राजमार्ग पर 31 दिसंबर की शाम पांच बजे से डायवर्जन लागू किया जाएगा और यह एक जनवरी की मध्य रात्रि तक लागू रहेगा। यह डायवर्जन सभी वाहनों के लिए लागू होंगे, सिवाय उन वाहनों के जो कार्यक्रमों और गतिविधियों में भाग लेने के लिए लोगों को लाने और ले जाने का काम करेंगे। पुणे से अहमदनगर की ओर जाने वाले ट्रैफिक को खराड़ी से वैकल्पिक मार्ग मुंढवा चौक, मगरपट्टा चौक, केदगांव चौफला, न्हावरा और शिरूर से अहमदनगर की ओर मोड़ा जाएगा।

ये होंगे डायवर्जन रूट

सोलापुर रोड से आलंदी और चाकन की ओर जाने वाले ट्रैफिक को हडपसर, मगरपट्टा चौक, खराडी बाईपास और विश्रांतवाडी के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। मुंबई से अहमदनगर जाने वाले भारी वाहनों का वडगांव मावल, चाकन, खेड़, मंचर, नारायणगांव और आलेफाटा के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। ट्रैफिक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि मुंबई से अहमदनगर आने वाले हल्के वाहनों को वडगांव मावल, चाकन, खेड़, पबल और शिरूर के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। साथ ही, कोल्हापुर, सांगली और सतारा से आने वाले और कटराज और मंतरवाड़ी फाटा के रास्ते अहमदनगर जाने वाले वाहनों को हडपसर से सोलापुर हाईवे की ओर मोड़कर केडगांव चौफुला, न्हावरा और शिरूर के रास्ते निकला होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल

Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल

दिल्ली में साहित्य के जरिए भारतीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की नई कार्यसमिति का हुआ ऐलान

दिल्ली में साहित्य के जरिए भारतीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की नई कार्यसमिति का हुआ ऐलान

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन! मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, हाइजीन को लेकर गिरी गाज

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन! मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, हाइजीन को लेकर गिरी गाज

सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सस्पेंड किए गए BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश सिंह, 'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' बयान पर सीएम सम्राट का एक्शन

सस्पेंड किए गए BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश सिंह, 'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' बयान पर सीएम सम्राट का एक्शन