Pune News: सोमवार से महाराष्ट्र के पुणे में दो दिवसीय जी 20 की बैठक शुरू हो गई है। ऐसे में जिले के कई हिस्सों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साथ ही कुछ रास्ते से लेकर कुछ जगहों तक को आम लोगों के लिए बंद कर दिए गए हैं। उन्हीं में से एक सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (एसपीपीयू) का कैंपस भी शामिल है। इस कैंपस में जी 20 की ओर से एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। ऐसे में दो दिनों के लिए एसपीपीयू का कैंपस आम लोगों के लिए नहीं खुलेगा।
इसको लेकर एसपीपीयू की ओर से जानकारी दी गई है, जिसमें बताया गया है कि, दो दिन (16-17 जनवरी) तक के लिए कैंपस में ऐसे लोगों का अंदर जाना वर्जित रहेगा जिनके पास किसी भी तरह का कोई अधिकृत काम नहीं है। एसपीपीयू प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सोमवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक काम करने के बाद शैक्षणिक विभाग बंद रहेगा।
