पुणे

Pune News: बुधवार को वनाज से गरवारे कॉलेज के बीच रहेगी मेट्रो की धीमी स्पीड, समय-समय पर सस्पेंड होगी सर्विस

Pune News: पुणे मेट्रो में सफर करने वाले लोगों को 28 दिसंबर को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस दिन सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे मेट्रो सेवाएं बाधित रहेंगी। इस दौरान रूट पर सिग्नलिंग परीक्षण का काम किया जाएगा, जिसके कारण सेवाओं को सस्पेंड रखा जाएगा।

Image

वनाज से गरवारे कॉलेज के बीच मेट्रो सेवा बाधित

KEY HIGHLIGHTS
  • 28 दिसंबर को मेट्रो सेवा रहेगी प्रभावित
  • सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे मेट्रो सेवाएं रहेगी बाधित
  • रूट पर सिग्नलिंग परीक्षण का काम किया जाएगा

Pune News: देश के कई हिस्सों में मेट्रो सेवाओं ने लोगों के सफर को आसान बनाया है, लेकिन जब कभी-कभी यह मेट्रो रुक या फिर बंद पड़ जाती है तो मानों जिंदगी की रफ्तार थम जाती है। अब पुणे में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वनाज और गरवारे कॉलेज के बीच चलने वाली मेट्रो सेवाओं की 28 दिसंबर को स्पीड धीमी रहने वाली है। इस बात की जानकारी पुणे मेट्रो नियमित की ओर से दी गई है।

हर रोज इस रूट पर मेट्रो से लाखों लोग सफर करते हैं। ऐसे में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। पुणे मेट्रो के अनुसार 28 दिसंबर सिग्नलिंग परीक्षण का काम किया जाएगा, जिसके चलते कुछ समय के लिए मेट्रो सेवाओं को सस्पेंड किया जाएगा।

पीसीएमसी से फुगेवाड़ी मार्ग सेवा सामान्य

ऐसे में 28 दिसंबर को भी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक सिग्नलिंग परीक्षण कार्य के कारण मेट्रो सेवाएं आंशिक रूप से सस्पेंड रहेंगी। हालांकि सेवा दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक फिर से शुरू कर दी जाएगी। वहीं दूसरे ओर पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम (पीसीएमसी) से फुगेवाड़ी मार्ग पर सेवाएं नियमित रूप से सभी दिनों की तरह सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक सामान्य कार्यक्रम और समय सारिणी के अनुसार उपलब्ध रहेंगी। पुणे मेट्रो ने नियमित यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है।

29 स्टेशन और दो लाइन की देखरेख

आपको बता दें कि पुणे में मेट्रो निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। अभी तक पहले चरण में 32.2 किलोमीटर तक मेट्रो बन पाई है। यह चरण वनाज से रामवाड़ी और पिंपरी चिंचवाड़ से स्वारगेट तक है। इसमें 29 स्टेशन और दो लाइनें शामिल हैं। जिसकी देखरेख के लिए पुणे मेट्रो नियमित कार्य करता रहता है। गौरतलब है कि इस साल मार्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन किया था। यह परियोजना 11,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाई गई है। उस समय, पुणे मेट्रो परियोजना के कुल 32.2 किलोमीटर में से केवल 12 किलोमीटर के हिस्से का उद्घाटन किया गया था।
Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!