पुणे

Pune News: बारिश के पानी को इकट्ठा करेगा मेट्रो, लगाए जाएंगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2023, 10:09 PM IST

Pune News: पुणे मेट्रो ने बारिश के पानी का इस्तेमाल करने के लिए स्टेशनों पर रेन हार्वेस्टिंग वाटर सिस्टम स्थापित लगाने का फैसला किया है। इससे जमीन के नीचे पानी का स्तर बढे़गा। साथ ही साथ सभी मेट्रो स्टेशनों का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। इन परियोजना को लेकर काम शुरू कर दिया गया है।

Image

मेट्रो पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पुणे मेट्रो स्टेशनों पर लगेगा रेन हार्वेस्टिंग वाटर सिस्टम
  • इससे जमीन में पानी का स्तर बढ़ेगा
  • सभी मेट्रो स्टेशनों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण

Pune News: पुणे को लोगों को गर्मी में पानी की परेशानी से निजात दिलाने के लिए मेट्रो परिवहन जल्द खास परियोजना शुरू कर रहा है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की दिशा में एक और कदम उठाते हुए पुणे मेट्रो ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने का फैसला किया है, जिसको लेकर काम भी शुरू कर दिया है, जो इसके खंभों और पुलों के माध्यम से गिरने वाले बारिश के पानी को रोकेगा। साथ ही साथ सभी मेट्रो स्टेशनों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

इस पहल के बारे में बात करते हुए महाराष्ट्र मेट्रो के प्रबंध निदेशक, डॉ बृजेश दीक्षित ने कहा है कि पुणे मेट्रो पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। यह ध्यान में रखते हुए कि शहर में बड़ी संख्या में पेड़ हैं और पुणे का अधिकांश भाग घनी वनस्पतियों से कवर है। मेट्रो की ओर बारिश का पानी संचय करने की पहल की जाएगी।

ऐसे किया जाएगा पानी का संचय

ज्ञात हो कि मेट्रो के दो पिलर के बीच की दूरी 25-30 मीटर और चौड़ाई 2-2.25 मीटर होती है। पुणे मेट्रो वायाडक्ट आठ मीटर चौड़ा और 25 किमी लंबा होता है। अगर इतनी बड़ी जगह पर गिरने वाला बारिश का पानी रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के जरिए से जमीन में जाता है, तो इससे जमीन में पानी के जल स्तर को काफी हद तक ऊपर उठाने में मदद करेगा। इसके लिए पुणे मेट्रो ने वायडक्ट के दो पिलर (वैकल्पिक पिलर) में गिरने वाले बारिश के पानी को रोकने के उपाय किए हैं।

किया जाएगा सौंदर्यीकरण का भी काम

डॉ बृजेश दीक्षित ने कहा है कि बारिश के पानी को डाउन टेक पाइप के माध्यम से सेटलिंग चेंबर में लाया जाएगा और फिटर और बोरवेल के माध्यम से मिट्टी में छोड़ा जाएगा। इसके अलावा, पुणे मेट्रो ने भी डिवाइडर के बीच सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया है। पुणे मेट्रो ने अच्छी मिट्टी डालकर और झाड़ियां लगाकर जगह को सुंदर बनाने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए मेट्रो ने टेंडर निकाले हैं। वनज स्टेशन से गरवारे स्टेशन और पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम स्टेशन (पीसीएमसी) से हैरिस ब्रिज और सिविल कोर्ट स्टेशनों के बीच सौंदर्यीकरण का काम एक कंपनी को दिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!