पुणे

Pune News: 31 दिसंबर को लेकर एक्साइज डिपार्टमेंट ने जारी किया अलग से परमिट, शराब पीने के लिए खर्च करने होंगे इतने लाख

Pune News: शराब पीकर नए साल का जश्न मनाने वालों को इस बार जेब ढीली करनी होगी। एक्साइज डिपार्टमेंट ने नए साल के जश्न को देखते हुए एक दिवसीय परमिट जारी करने का फैसला किया है, जिसकी कीमत 1.65 लाख रुपये है। परमिट लेने के बाद ही शराब को खरीदा या ले जाया जा सकता है।

Image

31 दिसंबर पर शराब के लिए लेना होगा परमिट

KEY HIGHLIGHTS
  • नए साल का जश्न मनाने वालों को इस बार जेब ढीली करनी होगी
  • शराब खरीदने या ले जाने के लिए लेना होगा एक दिवसीय परमिट
  • इस दिवसीय परमिट की कीमत है 1.65 लाख रुपये

Pune News: देशभर में नए साल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस खास दिन पर युवा जमकर पार्टी करना पसंद करते हैं। यही वजह है कि हर शहर के बार और रेस्टोरेंट में काफी भीड़ देखने को मिलती है। वहीं शराब के शौकीन नए साल का जश्न शराब पीकर मानते हैं। ऐसे में एक्साइज डिपार्टमेंट ने 31 दिसंबर की रात के लिए शराब को लेकर अलग से गाइडलाइंस और परमिट जारी किया है, जिसको शराब के शौकीन लोगों को मानना होना। उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

एक्साइज डिपार्टमेंट ने नए साल के जश्न को देखते हुए एक दिवसीय परमिट जारी करने का फैसला किया है, जिसके तहत शराब पीने या ले जाने वालों को 1.65 लाख रुपये खर्च करने होंगे। इस परमिट की मियाद सिर्फ एक दिन होगी। इसको लेकर एक्साइज डिपार्टमेंट शराब खरीदने और बेचने वालों पर सख्त नजर रखेगा।

पार्टियों की छूट सुबह 5 बजे तक

इसको अलावा डिपार्टमेंट यह भी सुनिश्चित करेगा कि शराब पीने वाले इसे शांति से और कानूनी रूप से पीते हैं या नहीं। इसको लेकर एक्साइज डिपार्टमेंट के अधीक्षक राज्य अधिकारी चरण सिंह राजपूत ने कहा है कि डिपार्टमेंट की ओर से आबकारी निरीक्षकों के साथ-साथ स्थानीय शराब की दुकानों को 1.65 लाख एक दिवसीय परमिट जारी किए गए हैं। इस परमिट के लिए एक व्यक्ति सीधे आबकारी निरीक्षक से संपर्क कर सकता है। साल के आखिरी दिन पर एक्साइज डिपार्टमेंट की ओर से कड़ी नजर रखी जाएगी, पार्टियों की छूट सुबह 5 बजे तक जारी रहेगी।

100 से अधिक आवेदनों की उम्मीद

राज्य अधिकारी ने कहा है कि अगर लोग शराब का सेवन करना चाहते हैं तो परमिट खरीद लेंगे। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया है कि अवैध शराब की खपत और तस्करी पर कड़ी नजर रखने के लिए 14 लोगों की टीम को बढ़ाकर 22 किया जाएगा। गौरतलब है कि साल के अंत में होने वाले समारोहों के लिए अब तक एक्साइज डिपार्टमेंट को 24 एक दिवसीय पार्टी लाइसेंस के आवेदन हासिल हुए हैं। वहीं डिपार्टमेंट सोसायटियों, बैंक्वेट हॉल और फार्म हाउस में पार्टियां आयोजित करने के लिए 100 से अधिक आवेदनों की उम्मीद कर रहा हैं।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!