पुणे

Pune Crime News: टूर ऑपरेटर ने 60 बुजुर्गों के साथ की लाखों की ठगी, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2022, 01:54 PM IST

Pune Crime News: पुणे में एक शातिर टूर ऑपरेटर ने 60 सीनियर सिटीजन के एक ग्रुप के साथ ठगी की है। ग्रुप ने दक्षिण भारत घूमने के लिए एक टूर ऑपरेटर से टिकट करवाई थी, लेकिन बीच रास्ते में पहुंचकर उसने ग्रुप से और पैसे मांगे। बाद में पता चला कि टूर ऑपरेटर ऐसे कई लोगों को ठग कर चुका है।

Image

टूर ऑपरेटर ने की 60 सीनियर सिटीजन के साथ ठगी

KEY HIGHLIGHTS
  • टूर ऑपरेटर ने 60 सीनियर सिटीजन के एक ग्रुप के साथ ठगी की
  • बीच रास्ते में पहुंचकर उसने ग्रुप से और पैसे मांगे
  • आरोप, टूर ऑपरेटर ऐसे कई लोगों के ठग कर चुका है

Pune Crime News: पुणे में ठगी की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शातिर टूर ऑपरेटर ने एक साथ 60 सीनियर सिटीजन के एक ग्रुप के साथ ठगी की है। इस ग्रुप ने दक्षिण भारत घूमने के लिए एक टूर ऑपरेटर से टिकट करवाई थी, लेकिन उसने किसी भी सीनियर सिटीजन की टिकट बुक नहीं की, उल्टा और पैसे मांगने लगा। जिसके बाद पता चला कि टूर ऑपरेटर इस तरह के कई लोगों को चूना लगा चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के केस दर्ज किया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ के रहने वाले 60 सीनियर सिटीजन के एक ग्रुप ने अकुर्दी के एक टूर ऑपरेटर के माध्यम से पुणे-कोयम्बटूर राउंड ट्रिप टिकट बुक किया था। इसके लिए सभी ने मिलाकर 5.70 लाख रुपये का भुगतान किया था।

ऑपरेटर ने पैसे नहीं लौटाए

28 अक्टूबर को कोयम्बटूर पहुंचने के बाद टूर ऑपरेटर ने उनकी वापसी की टिकट की पुष्टि के लिए अतिरिक्त 2.25 लाख रुपये की मांग की। सीनियर सिटीजन के ग्रुप को बाद में पता चला कि ऑपरेटर ने उनकी वापसी की टिकट बुक ही नहीं की थी। बार-बार फॉलोअप करने के बाद भी जब ऑपरेटर ने उनके पैसे नहीं लौटाए तो सीनियर सिटीजन में से एक ने गुरुवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। निगड़ी पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि चूंकि यह सीनियर सिटीजन का ग्रुप था, इसलिए उन्होंने हवाई यात्रा करने का फैसला किया। उन्हें इंटरनेट के माध्यम से अकुर्दी में टूर ऑपरेटर मिले थे। ऑपरेटर ने पुणे कोयम्बटूर राउंड ट्रिप टिकट बुक करने के लिए 5.70 लाख रुपये लिए थे।

2.25 लाख रुपये अलग से मांगे

शिकायतकर्ता के अनुसार, 10 अक्टूबर को ऑपरेटर ने उन्हें सूचित किया कि उनके पुणे से कोयम्बटूर तक के टिकट कन्फर्म हो गए हैं और उन्हें इस वादे के साथ भेजा भी था कि वापसी यात्रा के टिकट भी जल्द ही कन्फर्म हो जाएंगे। 28 अक्टूबर को ग्रुप ने कोयम्बटूर के लिए उड़ान भरी। अगले दिन, ऑपरेटर ने मैसेज के माध्यम से उनसे संपर्क किया और वापसी टिकट की पुष्टि के लिए सेवा शुल्क के रूप में 2.25 लाख रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता ने जब ऑपरेटर से संपर्क करने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला। एयरलाइंस से जांच करने पर उन्हें बताया गया कि भुगतान न करने के कारण उनके टिकट रद्द कर दिए गए हैं। पुलिस ने बताया है कि बाद में ग्रुप ने पाया कि टूर ऑपरेटर ने दूसरों को भी धोखा दिया है और उसके खिलाफ पहले से ही मामले हैं। फिर उन्होंने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article