पुणे

Pune: शिक्षक बना भक्षक, अकेला देख टीचर ने की 16 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़, गिरफ्तार

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2022, 04:25 PM IST

Pune Crime News: एक ट्यूशन टीचर का हैरान कर देने वाला रूप सामने आया है, जहां उसने अपनी ही छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ की है। घटना पुणे के चतुश्रृंगी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी ड्राइंग टीचर को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच कर रही है।

Image

ट्यूशन टीचर ने छात्रा के साथ की छेड़छाड़ (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्यूशन टीचर का हैरान कर देने वाला रूप आया सामने
  • छात्रा के साथ किया यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़
  • पुलिस ने आरोपी ड्राइंग टीचर को किया गिरफ्तार

Pune Crime News: टीचर का एक छात्र की जिंदगी में बेहद अहम रोल होता है। माता-पिता के बाद अगर बच्चे किसी की बात मानते और विश्वास करते हैं, वह टीचर ही होता है। इतना ही नहीं एक टीचर पर माता-पिता भी इतना भरोसा करते हैं कि, वह अपने बच्चों को उनसे पढ़ने के लिए अकेला भी छोड़ देते है, लेकिन क्या हो अगर जब एक शिक्षक ही भक्षक बन जाए। ऐसा ही एक मामला पुणे में सामने आया है, जहां एक ट्यूशन टीचर ने मौके का फायदा उठाकर 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की है।

घटना पुणे के चतुश्रृंगी थाना क्षेत्र की है, जहां एक ट्यूशन टीचर ने अपनी 16 साल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की है। पुलिस ने यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के आरोप में एक 49 साल के ड्राइंग टीचर को गिरफ्तार किया है। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब पीड़ित छात्रा ने अपने साथ हुई घटना के बारे में अपनी मां को बताया।

आर्ट स्टूडियो में अकेली थी पीड़िता

घटना का पता चलने के बाद पीड़ित छात्रा की मां ने तुरंत चतुश्रृंगी पुलिस थाने में संपर्क किया और आरोपी टीचर के खिलाफ यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि, पीड़ित छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा है कि, 16 नवंबर की शाम को ट्यूशन टीचर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। वह उस वक्त अपनी फैमिली के आर्ट स्टूडियो में अकेली थी। आरोपी टीचर ने मौके का फायद उठाकर उसके साथ छेड़छाड़ की।

पीड़िता को दिखाई अश्लील तस्वीरें

पीड़ित छात्रा ने अपनी शिकायत में पुलिस को आगे बताया है कि, आरोपी टीचर पहले उसकी सुंदरता की तारीफ करने लगा और फिर अनुचित तरीके से छात्रा को छूने लगा था। मामले चतुश्रृंगी थाने के सब इंस्पेक्टर कपिल भालेराव ने कहा है कि, आरोपी टीचर ने अपने फोन पर पीड़ित छात्रा की अश्लील तस्वीरें दिखाईं और जब उसने विरोध किया तो उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगा। छात्रा काफी डर गई थी, इसलिए उसने इसके बारे में तुरंत अपने माता-पिता को नहीं बताया। हालांकि बाद में उसने अपनी मां को बताया। जिसके बाद घटना का पता चला। पुलिस मामले की हर पहली से जांच कर रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!