Pune Crime News: हर अपराध के पीछे कोई न कोई वजह होती है। शातिर बदमाश पैसों या फिर किसी दूसरे लालच के लिए आपराधिक घटना को अंजाम देते रहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए अपराधी बन गया? जी हां, पुणे पुलिस ने एक ऐसे ही चोर को गिरफ्तार किया है जिसने अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने बताया है कि आरोपी चोर अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए लग्जरी कार लेकर फरार हो गया।
घटना पुणे के समर्थ पुलिस थाने की है। मंगलवार को पुलिस ने लग्जरी कार चोरी करने के आरोप में 25 साल एक युवक को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पता चला कि उसने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए ऐसा किया। आरोपी की पहचान इशांत के रूप में हुई है, जो विमान नगर का रहने वाला है।
