पुणे

Best Places to Visit Near Pune: ट्रैकिंग के साथ करें न्यू ईयर का आगाज, नेचर के बीच एंडवेंचर से भरा होगा यह सफर

Best Places to Visit in Near Pune: पुणे में अगर आप मौजूद हैं और ट्रैकिंग करने का मन बना रहे हैं तो शहर के आसपास कई शानदार और खूबसूरत जगह मौजूद हैं। पुणे से कुछ दूसरी पर ऐसी जगह हैं जहां लोग अक्सर ट्रैकिंग के लिए जाते हैं। अगर आप भी अपने न्यू ईयर को ट्रैकिंग के साथ एन्जॉय करना चाहते हैं तो इससे बेहतर जगह कोई नहीं हो सकती है।

Image

पुणे के आसपास ट्रैकिंग करने वाली जगह

KEY HIGHLIGHTS
  • पुणे के आसपास ट्रैकिंग की कई जगह मौजूद
  • ट्रैकिंग करने वालों की पसंदीदा जगहों में से एक
  • न्यू ईयर को ट्रैकिंग के साथ करें एन्जॉय

Best Places to Visit in Near Pune: क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक हम सभी वेकेशन मूड में होते हैं। इस दौरान बहुत से लोग घूमने के लिए अच्छी और खूबसूरत जगह की तलाश कर रहे होते हैं। वहीं जो एडवेंचर को पसंद करते हैं वह अपने लिए एडवेंचर और ट्रैकिंग करने जैसी जगह को ढूंढ रहे होते हैं। तो आज हम आपके लिए पुणे और उसके आसपास मौजूद उन खास जगहों को लेकर आए हैं, जहां आप ट्रैकिंग का पूरा मजा ले सकते हैं और अपने न्यू ईयर को खास बना सकते हैं।

कलसुबाई

नगर जिले में स्थित कलसुबाई की चोटी सह्याद्रि पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची चोटी है। सह्याद्रि की सबसे ऊंची, कलसुबाई चोटी हर ट्रैकर का सपना होती है कि वह कम से कम एक बार इस पर चढ़े। और यह मुंबई के पास मानसून ट्रैक के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। पुणे से यह 176 किलोमीटर दूर है।

हरीशचंद्रगढ़

हरिश्चंद्रगढ़ को ट्रैकिंग करने वाले स्वर्ग के रूप में देखते हैं, क्योंकि यहां रैपलिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और वैली क्रॉसिंग एक ही ट्रैक में एक साथ किया जा सकता है। यह कैम्पिंग के लिए महाराष्ट्र के सबसे अच्छे किले के रूप में भी मशहूर है। हरिश्चंद्रगढ़ पर 2 बड़ी गुफाओं सहित कुल मिलाकर लगभग 9 गुफाएं हैं। यह जगह पुणे से 165 किलोमीटर दूर ट्रैकिंग की शानदार जगहों में से एक हैं।

कोलाड

व्हाइट वाटर राफ्टिंग के लिए मशहूर कोलाड महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक संपन्न छोटा सा गांव है। यह अपने झरनों, हरे घास के मैदानों और सह्याद्रि की पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। कोलाड राफ्टिंग, रैपलिंग और कयाकिंग को पसंद करने वाले लोगों के लिए ये बेहद खास जगहों में से एक हैं।

राजमाची ट्रैक

राजमाची किला रणनीतिक रूप से ऐतिहासिक व्यापार मार्ग पर स्थित है। घाटी के लुभावने दृश्यों के साथ, राजमाची शिखर में दो किलेबंद बने हैं- श्रीवर्धन किला और मनोरंजन किला। यह पुणे के पास सबसे अच्छे ट्रैक में से एक है। इस किले के आस-पास के खूबसूरत सीन उन लोगों के लिए को खींचता है जो प्रकृति के करीब जाना चाहते हैं। यह पुणे से 80 किलोमीटर की दूरी पर है।

तोरण ट्रैक

तोरण ट्रैकिंग के लिए अच्छी जगहों में से एक है। यहां का रास्ता आसान है, लेकिन कुछ हिस्सों में काफी खड़े रास्ते हैं। तोरणा ट्रैक मार्ग को तीन हिस्सों में बांटा जा सकता है - पहाड़ी के ऊपर एक प्रारंभिक चढ़ाई, एक पठार और आखिरी पैच पहाड़ जिससे बिना दरवाजा के तोरणा किले में प्रवेश किया जा सकता है। तोरणा ट्रैक पुणे के पास ट्रैकिंग के लिए शीर्ष जगहों में से एक है।
Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article