प्रयागराज

Who Killed Atiq Ahmed: ये हैं वो तीन नाम जिन्होंने खत्म कर दिया अतीक का साम्राज्य

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 16, 2023, 07:36 AM IST

Who Killed Atiq Ahmed: शनिवार रात अतीक अहमद और उसके भाई की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह हत्या मीडिया के कैमरे के सामने ही की गई है। इस दौरान आरोपियों ने जय श्री राम का नारा भी लगाया। इस घटना में एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • हमलावरों ने गोली चलाने के बाद लगाया जय श्रीराम का नारा
  • पुलिस ने तीनों हमलावरों को किया गिरफ्तार
  • घटना में घायल पुलिसकर्मी का चल रहा इलाज

Who Killed Atiq Ahmed: अतीक अहमद को किसने मारा, इस सवाल का जवाब अभी के समय में हर कोई जानना चाह रहा है। अब उन लोगों के नाम सामने आ गए हैं, जिन्होंने अतीक और उसके भाई को मीडिया के सामने ही पुलिस की सुरक्षा में रहने के बावजूद गोली मारकर हत्या कर दी।

कौन-कौन नाम शामिल

सूत्रों के मुताबिक माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद पर गोलियों की बरसात करने वाले आरोपियों के नाम- अरुण मौर्या, नवीन तिवारी और सोनू हैं। अतीक और उसके भाई को प्रयागराज पुलिस पीपल गांव हथियारों की छानबीन के लिए लेकर गई थी, जहां उनकी निशानदेही पर 2 पिस्टल बरामद की गई थी। हालांकि इस दौरान दोनों पर 3 युवकों ने मिलकर कई राउंड फायरिंग कर दी जिस कारण दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने तीनों हत्यारों को दबोच लिया है।

पुलिस ने क्या कहा

पत्रकारों से बात करते हुए, प्रयागराज पुलिस ने खुलासा किया कि तीनों ने मीडियाकर्मियों के रूप में अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ पर गोलियां चलाईं। इस घटना को लेकर 17 पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इस बीच प्रयागराज में धारा 144 लागू कर दी गई है।

कब हुई हत्या

शनिवार रात करीब 10 बजे अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई क्योंकि उस समय मीडियाकर्मी भी वहां पर मौजूद थे। अतीक और उसके भाई को पुलिस मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जा रही थी। दोनों पर फायरिंग करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें