प्रयागराज

अतीक अहमद के बेटे की पुलिस के सामने खुलेआम गुंडई का Video हो रहा है Viral

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 9, 2023, 08:38 PM IST

Atiq Ahmed son hooliganing: अतीक अहमद खुद तो साबरमती जेल में बंद है वहीं उसके बेटे भी कम नहीं हैं उसके बेटे का पुलिसवालों के सामने ही गुंडई करता एक वीडिया वायरल हो रहा है।

Image

अतीक के बेटे की गुंडई का एक और वीडियो सामने आया है

Atiq Ahmed son viral video: एक तरफ अतीक अहमद (Atique Ahmed) साबरमती जेल में है, अपने किए की सज़ा भुगत रहा है तो वहीं इस बीच उसके बेटे की गुंडई का एक और वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में अतीक का बेटा जीशान नाम के जिस शख्स को खुलेआम धमकी दे रहा है वो अतीक अहमद का ही रिश्तेदार बताया जा रहा है।

इस धमकी और तोड़फोड़कर के बाद जीशान ने FIR भी दर्ज करवाई थी,उस एफआईआर में अतीक के बेटे अली,असद, इमरान उर्फ गुड्डू के नाम हैं।

एक सनसनीखेज वीडियो और आया था सामने

माफिया अतीक अहमद के परिवार का एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया था, इस वीडियो में अतीक अहमद के परिवार के कई सदस्य ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फायरिंग करने वालों में अतीक का बेटा अली अहमद और भाई अशरफ भी शामिल हैं बताते हैं कि करीब ढाई मिनट के इस वीडियो में डेढ़ सौ राउंड से ज्यादा फायरिंग की गई, ये वीडियो एक शादी समारोह का है और 7 साल पुराना बताया जा रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें