प्रयागराज

Atiq Ahmed के लिए जिस नेता ने मांगा था भारत रत्न, Congress ने दिया उसे झटका, छह साल के लिए कर दिया बाहर

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 19, 2023, 07:16 PM IST

Atique Ahmed Death News in Hindi: 60 साल के माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल की रात को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तीन हमलावरों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब पुलिस दोनों को चिकित्सा जांच के लिए मेडिकल कॉलेज ले जा रही थी।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : IANS

Atique Ahmed Death News in Hindi: माफिया-गैंगस्टर से नेता अतीक अहमद की तारीफ करने वाले कांग्रेस के कैंडिडेट राजकुमार सिंह को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी ने उन्हें अहमद पर दिए बयान को लेकर बाहर का रास्ता दिखाया है। कांग्रेस के प्रयागराज जिला के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा की ओर से इस बाबत चिट्ठी जारी कर जानकारी दी गई है।

लेटर के मुताबिक, अतीक को लेकर सिंह ने जो बयान दिया गया था, वह उनका निजी स्टेटमेंट था। पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखाया है और इसके साथ उनकी वॉर्ड नंबर 43 से पार्षद की उम्मीदवारी भी वापस ले ली गई है।

इस बीच, मिश्रा ने इस बारे में बुधवार (19 अप्रैल, 2023) को समाचार एजेंसी को बताया, "सिंह के बयान के फौरन बाद पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए दल से निलंबित कर दिया है।"

दरअसल, राजकुमार यूपी नगर निगम चुनाव 2023 (Uttar Pradesh Municipal Election 2023) में कांग्रेस के कैंडिडेट थे। उन्होंने अतीक को न सिर्फ शहीद करार दिया था बल्कि भारत रत्न देने की मांग भी उठाई थी। उन्होंने अहमद की कब्र पर देश का झंडा (तिरंगा) भी रख दिया था।

Maharashtra में माफिया ब्रदर्स को बैनर लगा बताया "शहीद", तीन अरेस्ट

वहीं, महाराष्ट्र में बीड जिला में अहमद बंधुओं को बैनर लगाकर ‘शहीद’ बताने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। बुधवार को पुलिस ने इस बारे में समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया- घटना मंगलवार को जिले के माजलगांव में हुई, जिसके बाद कई स्थानीय लोग बैनर के पास जमा हो गए। हालांकि, अधिकारियों ने तुरंत इस बैनर को हटाया।

पुलिस अफसरों के अनुसार, अतीक और उसके भाई को बैनर लगाकर "शहीद" के रूप में चित्रित करने की कोशिश की गई थी। इसमें एक अखबार की कटिंग भी थी जिसमें पिछले हफ्ते दोनों भाइयों की हत्या के लिए एक समुदाय विशेष को अपशब्द कहे गए थे। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ता author

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" ... और देखें

End of Article