प्रयागराज

अब आतंक का आका अतीक नहीं रहा,पुलिस ने सिलसिलेवार किया घटना का जिक्र

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 16, 2023, 07:40 AM IST

Atiq Ahmed: गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके पूर्व विधायक भाई खालिद अजीम उर्फ ​​अशरफ को शनिवार की रात तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पूर्व सांसद की उनके बेटे असद अहमद के अंतिम संस्कार के कुछ घंटे बाद मौत हो गई थी। अतीक अपने बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • शनिवार रात अतीक अहमद को मारी गोली
  • घटनास्थल पर ही अतीक अहमद की हो गई मौत
  • अतीक का भाई अशरफ भी मारा गया

Atiq Ahmed: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या को लेकर पुलिस पहली बार मीडिया के सामने आई और इस घटनाक्रम के बारे में सारी जानकारी उन्होंने पत्रकारों से शेयर की। इस घटना में एक पुलिस कर्मी सहित एक पत्रकार भी घायल हो गए हैं। उनका इलाज जारी है।

क्या कहा पुलिस ने

घटना की जानकारी देते हए एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के समय तीन लोग मीडियाकर्मी बनकर आए हुए थे। उन्होंने कहा- "अतीक और उसके भाई को मेडिकल के लिए लाया गया था। इस दौरान मीडिया के लोग साथ में थे, बाइट ले रहे थे।"

कौन-कौन हुआ घायल

इसी दौरान तीन लोग मीडियाकर्मी बनकर आए और उन्होंने अतीक से बात करने की कोशिश की, उसी दौरान उन्होंने अतीक को गोली मार दी। तीन लोगों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ हो रही है। इस हमले में अतीक और उसके भाई की मौत हो गई है, इसके अलावा एक पत्रकार और एक पुलिस वाले घायल हुए हैं।

पुलिस कस्टडी में था अतीक

अतीक अहमद और उसके पूर्व विधायक भाई को 2005 में बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के मामले में 13 अप्रैल को पुलिस हिरासत में ले लिया गया था। पुलिस ने दोनों भाइयों को धूमनगंज थाने में रखा था। जहां इन दोनों को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया था। इसी दौरान मीडियाकर्मी बनकर आए बदमाशोंने इन्हें गोलियों से भून दिया। इस हमले के बाद तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!