प्रयागराज

UP Covid Guideline: प्रयागराज में डिप्टी सीएम ने ली माघ मेले की समीक्षा बैठक, मेले में प्रवेश से पहले कोविड जांच जरुरी, ये है नई गाइडलाइन

UP Covid Guideline: माघ मेले में कोविड से बचाव को लेकर सर्तकता बरतने के लिए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों की बैठक ली व कई निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि, मेला इलाके में प्रवेश से पूर्व सभी का कोविड टेस्ट किया जाए। संतों का स्वास्थ्य परीक्षण उनके शिविरों में जाकर किया जाए। समूचे मेला इलाके को प्लास्टिक मुक्त बनाया जाए। माघ मेले को लेकर सरकार की ओर से की गई सुविधाओं का लाभ श्रद्धालुओं को मिले इसके लिए अधिकारी जिम्मेदारी से अपना दायित्व निभाएं।

Image

प्रयागराज में कोविड गाइडलाइन को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए यूपी के डिप्टी सीएम

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मेला क्षेत्र में प्रवेश से पूर्व हर एक का होगा कोविड टेस्ट
  • साधु- संतो के शिविरों में जाकर किया जाएगा स्वास्थ्य परीक्षण
  • समूचा मेला क्षेत्र रहेगा प्लास्टिक मुक्त

UP Covid Guideline: चीन में कोरोना के नए वेरिएंट बीएफ.7 की तबाही की आ रही डराने वाली खबरों के बीच संगम नगरी प्रयागराज में जहां एक ओर माघ मेले की तैयारियां हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर कोविड से बचाव के रास्ते तलाशे जा रहे हैं। इसके लिए खास इंतजाम करने को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

इस मौके पर डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात करने समेत यहां आने वाले लोगों को सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई गई सुविधाएं मिलें ये भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान सांसद केसरी देवी पटेल, फाफामऊ एमएलए गुरुप्रसाद मौर्य, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी और निर्मला पासवान, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस आयुक्त रमित शर्मा व मेला अधिकारी अरविंद सिंह चौहान सहित कई आला अधिकारी मौजूद रहे।

मेले में आने वालों की होगी कोविड जांच

समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोविड से बचाव के लिए हर समय सभी अलर्ट मोड पर रहें। मेला स्थल पर कोविड टेस्ट सहित सैंपलिंग और वैक्सीनेशन के पर्याप्त प्रबंध होने चाहिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि, स्वास्थ्य विभाग के तैनात किए गए अधिकारी व कार्मिक शिविरों में जाकर साधु-महात्माओं और कल्पवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण करें। इस मौके पर डीएम संजय खत्री ने बताया कि, संगम के तीरे मेला क्षेत्र के एंट्री पॉइंट सहित रेलवे स्टेशन, बस अड्डों व एयरपोर्ट पर कोविड को लेकर जांच, मास्क, सैनेटाइजर समेत कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालना करवाया जाएगा।

मेला क्षेत्र होगा प्लास्टिक फ्री

समीक्षा बैठक के दौरान डिप्टी सीएम ने निर्देश दिए कि, मेला इलाके में अरैल के साथ सिटी साइड के इलाके में भी टेंट सिटी की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा सत्संग पंडालों में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, शौचालय, पीने के पानी सहित अन्य जरूरी सुविधाएं जिम्मेदारी के साथ सुलभ करवाई जाएं। वहीं संपूर्ण मेला क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। डिप्टी सीएम ने कहा कि, महाकुंभ 2025 का माघ मेले के दौरान बेहतरीन तरीके से प्रचार किया जाए। इसके अलावा सुरक्षा व स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article