प्रयागराज

Prayagraj News: यह है प्याज लुटेरा, हत्थे चढ़ा ऐसा चोर कि राज सुनकर पुलिस भी हैरान

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 05:56 PM IST

Prayagraj News: रविवार को हुई प्याज की लूट का खुलासा कर पुलिस ने सोमवार को लूट में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लूटी गई प्याज को बरामद कर लिया है। इस मामले को लेकर कर्नलगंज पुलिस ने 60 बोरी प्याज सहित 10 हजार रुपए व 2 वाहन भी बरामद किए हैं। लूट की वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं।

Image

एसएसपी शैलेश पांडेय (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के सामने कुछ युवकों ने ट्रक को रोक लिया
  • एक लाख की डिमांड कर ट्रक को मंडी ले जाकर बेच दी प्याज
  • पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया, दो की तलाश जारी

Prayagraj News: प्रयागराज में रविवार आधी रात को हुई प्याज की लूट का खुलासा पुलिस ने दूसरे दिन कर दिया। सोमवार को पुलिस ने लूट में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लूटी गई प्याज को बरामद कर लिया है। इस मामले को लेकर कर्नलगंज पुलिस ने 60 बोरी प्याज सहित 10 हजार रुपए व 2 वाहन भी बरामद किए है। लूट की वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

प्रयागराज एसएसपी शैलेश पांडेय के मुताबिक, पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार पाल निवासी राजापुर चैबारा प्रयागराज के तौर पर हुई है। वहीं पुलिस की टीम में एसआई विनय कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार, सौरभ कुमार वर्मा व कांस्टेबल सूरज कुमार, कुलदीप यादव और सुरजेश यादव की भूमिका रही। एसएसपी के मुताबिक, तीनों आरोपी खुद को स्टूडेंट बताते हुए शहर के एक हॉस्टल में रह रहे थे। पुलिस अब सभी आरोपियों बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं पुलिस तीनों के आपराधिक रिकाॅर्ड का भी पता लगा रही है।

यूं दिया लूट को अंजाम

एसएसपी शैलेश पांडेय के मुताबिक, कौंधियारा निवासी संदीप कुमार अपने साथी प्रियांशु के साथ रविवार रात्रि को करीब दो बजे ट्रक में प्याज लादकर प्रतापगढ़ ले जा रहा था। उनका ट्रक जैसे ही इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के सामने पहुंचा, हॉस्टल के गेट पर कुछ युवकों ने ट्रक को रोक लिया व एक लाख रुपए देने की मांग करने लगे। नहीं देने पर युवकों ने धमकी देते हुए ट्रक को हॉस्टल ले चलने के लिए मजबूर किया। एसएसपी के मुताबिक, इसके आरोपी ट्रक को सीधे सब्जी मंडी ले गए और वहां पर गाड़ी में लदी हुई सारा प्याज उतरवा दी और ट्रक को वापिस रवाना कर दिया। इसके बाद पीड़ित संदीप ने खुद के साथ हुई लूट की वारदात की सूचना तत्काल कर्नलगंज पुलिस को दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी को धर लिया। जबकि बाकी की दो की तलाश जारी है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article