प्रयागराज

Road Accident: प्रयागराज में गम में बदली शादी की खुशियां, भीषण हादसे में भाई-बहन और मां की मौत

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2022, 07:51 PM IST

Prayagraj Road Accident:प्रयागराज में शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार बहन भाई और मां को एक तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। तीनों की मौत हो गई। वहीं, शादी की खुशियां भी मातम में बदल गईं। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Image

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक को मारी टक्कर
  • हादसे में बाइक सवार भाई-बहन और मां की मौत
  • शादी में शामिल होने बाइक से जा रहे थे तीनों

Prayagraj Road Accident: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब तीन लोगों की मौत एक सड़क हादसे में हो गई। मरने वाले एक ही परिवार के थे। परिवार में भाई-बहन और मां की मौत से कोहराम मच गया। दरअसल, प्रयागराज में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर प्रयागराज से कौशांबी अपने रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान डंपर ने बाइक को टक्कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों की जेब से मिले आधार कार्ड और अन्य कागजात के जरिए शवों की शिनाख्त की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार प्रयागराज जिले के झलवा की रहने वाली साधना देवी अपने बेटे दिव्यम और बेटी ज्योति के साथ ट्रिपल आईटी के समीप स्थित वसुधा विहार कॉलोनी में रह रही थीं। साधना के पति दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। शुक्रवार की रात साधना अपने दोनों बच्चों के साथ एक ही बाइक पर कौशांबी के मकनपुर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं।

शादी में शामिल होने जा रहे थे तीनों

पुलिस ने बताया कि साधना का बेटा दिव्यम बाइक चला रहा था। जैसे ही वह धूमनगंज थाना इलाके के पीपल गांव के समीप पहुंचे तो सामने से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों डंपर के नीचे आ गए। बताया जा रहा है कि डंपर की रफ्तर बहुत तेज थी, जैसे ही टक्कर लगी, डंपर तीनों को कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे के बाद जब तक लोग मौके पर पहुंचते और लेकिन तब तक तीनों की मौत चुकी थी। वहीं शादी वाले परिवार में भी हादसे ही सूचना पर गम छा गया।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article