प्रयागराज

Naini Jail में अफसरों का छापा, कई संदिग्ध चीजें बरामद, अतीक के बेटे अली के बैरक की सघन तलाशी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2023, 11:49 PM IST

Prayagraj Naini jail raid: प्रयागराज पुलिस और प्रशासन ने सेंट्रल जेल नैनी में रात छापा मारा, जिले के सारे आला अफसर जब जेल पहुंचे तो वहां हड़कंप मच गया, जेल के अंदर सर्च ऑपरेशन रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक चला।

Image

प्रयागराज पुलिस और प्रशासन ने सेंट्रल जेल नैनी में रात में छापा मारा

प्रयागराज की नैनी जेल में पुलिस और प्रशासन ने अचानक छापेमारी की, गौर हो कि अतीक अहमद के बेटे अली इसी जेल में बंद हैं, पुलिस ने अली और उसके गुर्गों के बैरक को चेक किया, जेल में बंदियों ने बर्तन को घिस कर उसे हथियार बना लिया था। चम्मच से बनाए गए चाकू, लाइटर और बीड़ी, माचिस और अन्य आपत्तिजनक सामान वहां से मिलने की बात कही जा रही है।

अधिकारियों ने जेल का कोना-कोना छाना, अधिकारियों ने स्पेशल सिक्योरिटी सेल में बैरक नंबर 5 के बदल अतीक अहमद के चबूतरे की भी जांच की। वहीं कैदियों के बैरक से बाड़ी, सिगरेट, चाकू व लाइटर मिलने की खबर सामने आ रही है।

अली रंगदारी मांगने के आरोप में जेल में बंद

अली अहमद के खिलाफ उसके रिश्तेदार जीशान ने दिसंबर 2021 को करेली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। 5 करोड़ की रंगदारी मांगने, मारपीट करने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया था, अली अहमद पर आरोप है कि वह अपने साथियों संग उसके घर गया था।

सूचना मिली थी कि जेल में मोबाइल का प्रयोग किया जा रहा है

प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा के नेतृत्व में अधिकारियों ने अचानक नैनी केंद्रीय कारागार में छापा मारा, पुलिस को सूचना मिली थी कि जेल में मोबाइल का प्रयोग किया जा रहा है। छापेमारी के दौरान कमिश्नर रमित शर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरि, जिलाधिकारी संजय खत्री, आईजी रेंज चंद्र प्रकाश, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत आदि अधिकारी रहे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!