Prayagraj: त्रिवेणी संगम नगरी प्रयागराज के लोगों का इस साल में बढ़ाया गया हाउस टैक्स अगले वित्तिय साल में अप्रैल माह से देना होगा। नगर निगम के सदन में महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी की मौजूदगी में हुई बैठक में नगर निगम और जलकल का पुनरीक्षित बजट पारित किया गया है। बता दें कि, बैठक में शहर के विकास को लेकर कई प्रमुख फैसलों पर मुहर लगाई गई है।
हालांकि हाउस टैक्स बढ़ाने के मामले में जिन लोगों का हाउस टैक्स बढ़ाया गया है, उन पर आई आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही इस प्रस्ताव को पारित किया गया है। जिसके बाद शहर के 2 लाख 28 हजार मकान मालिकों को राहत मिली है। बैठक में शहर की रोशनी व्यवस्था बेहतर करने के लिए 2 करोड़ रुपए का बजट बढ़ाया गया है। बैठक में नगर निगम के अधिकारियों के अलावा पार्षद भी मौजूद रहे। इस मौके पर पांच साल के विकास को लेकर जारी की गई एक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
