प्रयागराज

प्रयागराज में महिला की गला घोंटकर हत्‍या, हत्‍यारा बोला- मेरी बेटी को देती थी गालियां, इसलिए...

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 11:23 PM IST

Gurugram News: प्रयागराज में एक महिला की गला घोंटकर हत्‍या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि, मृतक महिला उसकी बेटी को गाली देती थी, इसलिए उसने हत्‍या कर दी।

Image

गाली के विवाद में गला घोंटकर महिला की हत्‍या

KEY HIGHLIGHTS
  1. मृतका चलाती थी कॉस्मेटिक की दुकान और सिलाई केंद्र
  2. आरोपी की बेटी मृतका के पास आकर सीखती थी सिलाई
  3. आरोपी ने झगड़े के दौरान घोंट दिया महिला का गला

प्रयागराज के पश्चिमी इलाके में हत्‍या का एक बड़ा मामला सामने आया है। सल्लाहपुर मोहल्‍ले में एक 40 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्‍या कर दी गई। मृतका की पहचान लक्ष्मी देवी के तौर पर हुई है। इस हत्‍या का कारण गाली गलौज बना। वारदात के बाद पूरामुफ्ती थाना पुलिस ने आरोपित जगदीश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित ने हत्‍या की वारदात कबूल कर ली है। आरोपित ने बताया कि, मृतक महिला उसकी बेटी को गाली देती थी। दिवाली की रात आतिशबाजी के दौरान भी विवाद हुआ, जिसके बाद उसने गुस्‍से में महिला का गला घोंटकर हत्‍या कर दी। इस घटना के बाद पूरे मोहल्‍ले में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई।

पूरमुफ्ती पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, सल्लाहपुर में रहने वाली मृतका लक्ष्मी देवी मोहाल्‍ले में ही कॉस्मेटिक की दुकान और सिलाई केंद्र संचालित करती थी। लक्ष्‍मी के पास उसके पड़ोसी जगदीश की 18 वर्ष की बेटी भी सिलाई सीखने जाती थी। आरोपित ने पूछताछ में आरोप लगाया कि, उसकी बेटी के साथ लक्ष्मी अक्सर गाली गलौज करती थी। सोमवार को भी गाली दी, जिसके बाद रात को जगदीश लक्ष्मी की दुकान पर पहुंचा तो दोनों के बीच गाली गलौज होने लगी।

नशे की हालत में आरोपी ने घोंट दिया गला

पुलिस के अनुसार, इस दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और जगदीश ने लक्ष्मी को पकड़कर उसका गला घोंट दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग लक्ष्मी को लेकर अस्‍पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि, घटना के कुछ घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अभी तक की जांच में पता चला है कि, आरोपी जगदीश नशे की हालत में लक्ष्मी की दुकान पर पहुंचा था और विवाद होने पर उसने गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article