प्रयागराज

खेलने की उम्र में बच्चे ने उठाया खौफनाक कदम, प्रयागराज में मां ने नहीं भेजा ननिहाल तो…

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 5, 2022, 07:37 PM IST

Prayagraj Police: प्रयागराज में दिल दहला देने वाली घटना घटित हो गई। एक ग्यारह साल के मासूम छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। मासूम बच्चे की मां ने उसे ननिहाल भेजने से इनकार कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर कक्षा तीन में पढ़ने वाले मासूम छात्र ने फांसी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया।

Image

प्रयागराज में ननिहाल नहीं भेजने पर बच्चे ने किया सुसाइड (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • घटना के बाद घर में मचा कोहराम
  • घटना के समय नहीं था कोई घर में
  • साड़ी का फंदा बनाकर मासूम झूल गया फंदे पर

Prayagraj News: प्रयागराज में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि, कक्षा तीन के छात्र ने घर के अंदर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। यह मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंधियारी गांव का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सुसाइड की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।

बता दें कि, पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर मामले में जानकारी जुटाई। पुलिस की ओर से बताया जा रहा है कि, प्रारंभिक जांच में ननिहाल न भेजने पर नाराज बच्चे द्वारा फांसी लगा लेने की बात निकलकर आ रही है।

मामूली बात से नाराज बच्चे ने उठाया खौफनाक कदम

मिली जानकारी के अनुसार, नवाबगंज टोल प्लाजा के पास स्थित अंधियारी गांव निवासी राजकुमार पासी पुणे में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसके तीन बेटे हैं। जिसमें कुणाल, विशाल और सर्वेश हैं, विशाल दूसरे नंबर का लड़का था। विशाल (11) गांव में ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ाई करता था। शुक्रवार को वह पढ़ने के लिए स्कूल नहीं गया था। वह मां से ननिहाल जाने की जिद पर अड़ा रहा, लेकिन इसके लिए मां ने साफ मना कर दिया और उसे बकरियों को चराने के लिए खेत में भेज दिया।

बकरी चराकर लौटा और कर ली आत्महत्या

जानाकरी के लिए बता दें कि, देर शाम बकरी चराकर वापस लौटे विशाल ने घर के भीतर साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन सन्न रह गए। चीख पुकार मचने पर गांव के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। पिता ने फोन पर पुलिस से बातचीत की और उनसे कहा कि, वह गांव के लिए तुरंत निकल रहा है। उसके आने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम कराना है या नहीं यह निर्णय लिया जाएगा। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article