प्रयागराज

Prayagraj: प्रयागराज में पत्नी के शराब पीने से मना करने पर पति बना हैवान, हत्या कर खेत में दफनाया शव

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2022, 04:48 PM IST

प्रयागराज के फूलपुर में तीन दिन से लापता संगीता देवी का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने छानबीन के बाद पाया कि संगीता की हत्या उसके पति ने की थी। हत्या करके शव खेत में दफना दिया था। प्राथमिक जांच में हत्या की वजह शराब पीने से मना करना बताया गया है।

Image

तीन दिन से लापता महिला का मिला शव (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रयागराज में तीन दिन सेलापता महिला का शव खेत में मिला
  • पत्नी कर रही थी पति को शराब पीने से मना
  • बेटी ने फूलपुर थाने में की थी मां के गुमशुदा होने की रिपोर्ट

Prayagraj Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तीन दिन से लापता महिला का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि रामबहादुर ने अपनी पत्नी संगीता की हत्या करके शव को खेत में दफना दिया था।

पत्नी की हत्या का कारण शराब पीने से मना करना बताया गया है। पत्नी की हत्या करके रामबहादुर घर से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वह दो दिन से फरार है। वहीं आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

बेटी ने करवाई थी मां के गुमशुदा होने की रिपोर्ट

प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के खंसार गांव निवासी संगीता तीन दिन पहले संदिग्ध स्थिति में गायब हो गई थी। परिवार के लोगों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। फिर बेटी मनीषा ने फूलपुर थाने जाकर मां के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं मंगलवार को खेत में काम कर रहे कुछ लोगों ने संगीता की साड़ी को पहचान लिया और पास से देखा तो शव नीचे गड़ा हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ और इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया।

परिवार के लोगों ने दी पुलिस को अहम जानकारी

पुलिस का कहना है कि, परिवार वालों ने बताया है कि रामबहादुर शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता था। गायब संगीता की तलाश शुरू हुई। इस पर पुलिस को शक हुआ और गुमशुदगी के मुकदमे को हत्या में दर्ज लिया गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को अंजाम देकर आरोपी पति घर से फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार करके विधिक कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर फूलपुर यशपाल ने बताया है कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि संगीता के शराब पीने से मना करने पर रामबहादुर ने हत्या की है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति और साफ हो जाएगी। रामबहादुर के परिवार वालों का कहना है कि रामबहादुर के परिवार में तीन बेटियां हैं, जिसमें दो की शादी हो गई है। बड़ा बेटा बेंगलुरु में नौकरी करता है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article